रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 306

Prev.png

रासपञ्चाध्यायी -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्वरमण की याद दिलाना

वृन्दावन धाम के नित्य निकुञ्ज में कुञ्ज-कुञ्ज में नयी-नयी लीला होती रहती है। नया-नया समय, नया-नया स्थान, नयी-नयी ऋतु, नया-नया विलास, नयी-नयी गोपी, नये-नये कृष्ण अर्थात उनका नया-नया वेश, नया-नया श्रृंगार- रसिक लोग इस प्रकार से उस लीला का ध्यान करते हैं। आपके ध्यान में यह बात होनी चाहिए कि यह जो श्रीमद्भागवत की कृष्णलीला का वर्णन है वह इसके लिए नहीं है कि इसको सुनकर कोई अनुकरण करें, अच्छा, पाँच हजार वर्ष पहले लीला हो गयी तो हम लोगों का उससे क्या संबंध? वह न तो इतिहास का वर्णन है, और न तो आगे के लिए वर्णन का निर्देश है। तब ये काहे के लिए है कि जिसका मन संसारी सुख में आसक्त हो गया है, उसके मन को, एक ऐसा दिशा-निर्देश है ये कि तुम अपने मन में देखो वृन्दावन, मन में देखो नित्य निकुञ्ज, मन में देखो गोपी, मन में देखो नवीन-नवीन कृष्ण।

इस प्रकार श्रीकृष्ण का ध्यान करो तो तुम्हारी विषयासक्ति मिट जायेगी। अनजान लोग जब इन लीलाओं को पढ़ते हैं तो सोचते हैं कि हमको भी ऐसा करना चाहिए अथवा कहते हैं कि हम एक ऐतिहासिक, या साहित्यिक अध्ययन कर रहे हैं कि प्राचीनकाल में ऐसी संस्कृति थी। यह साहित्यिक अध्ययन नहीं है, कोई इतिहास का वर्णन नहीं है, यह वर्णन है उनका अथवा उनके लिए जो रसिकजन हैं, जो भावुकजन हैं, जो श्रद्धालु और विश्वासीजन हैं, जिससे वे अपनी चित्त-वृत्ति को बाह्य विषयों से हटाकर अंतरंग में विराजमान जो भगवान की लीला है, उसका ध्यान करें और अपने हृदय में अनन्तसुख का अनुभव करें। सुख और दुःख बाहर नहीं होते, लाल-पीले-नीले नहीं होते, उनकी लम्बाई-चौड़ाई नहीं होती और न उनकी उम्र होती है और न इनके माँ-बाप होते हैं। तो आप अगर अपने मन को भगवान की लीला में उलझा दें, तो दुनिया की जो आपत्ति-विपत्ति है, दुनिया का जो सुख-दुःख है, दुनिया की जो चिन्ता है, उससे आप छूटकर सुख की प्राप्ति करेंगे; और आपके हृदय में परमानन्द रस का रसास्वादन होगा। इसके लिए ये लीलाएं हैं।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती
प्रवचन संख्या विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. उपक्रम 1
2. रास की भूमिका एवं रास का संकल्प 12
3. रास के हेतु, स्वरूप और काल 28
4. रास के संकल्प में गोपी-प्रेम की हेतुता 40
5. रास की दिव्यता का ध्यान 51
6. योगमाया का आश्रय लेने का अर्थ 63
7. योगमायामुपाश्रित:-भगवान की प्रेम-परवशता 75
8. कृपायोग का आश्रय और चंद्रोदय 85
9. रास-रात्रि में पूर्ण चंद्र का दर्शन 96
10. रास में चंद्रमा का योगदान 106
11. भगवान ने वंशी बजायी 116
12. गोपियों ने वंशी-ध्वनि सुनी 127
13. श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का अभिसार 141
14. जो जैसिह तैसिह उठ धायीं-1 152
15. जो जैसिह तैसेहि उठ धायीं-2 163
16. जो जैसेहि तैसेहि उठि धायीं-3 175
17. जार-बुद्धि से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 187
18. विकारयुक्त प्रेम से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 198
19. गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ 209
20. श्रीकृष्ण का अमिय-गरल-वर्षण 214
21. गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन 225
22. ‘लौट-जाओ’ सुनकर गोपियों की दशा का वर्णन 238
23-24. प्रेम में सूखी जा रहीं गोपियाँ आखिर बोलीं 248
(प्रणय-गीत प्रारम्भ)
25. गोपियों का समर्पण-पक्ष 261
26. श्रीकृष्ण में रति ही बुद्धिमानी है 276
27. गोपियों की न लौट पा सकने की बेबसी और मर जाने के परिणाम का उद्घाटन 286
28. गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्व रमण की याद दिलाना 297
29-31. गोपियों में दास्य का उदय 307
32. गोपियों में दास्य का हेतु-1 338
33. गोपियों में दास्य का हेतु-2 353
34. गोपियों में दास्य का हेतु-3 366
35-36. गोपियों की चाहत 376
(प्रणय-गीत समाप्त)
37-39. प्रथम रासक्रीड़ा का उपक्रम 393
40. रास में श्रीकृष्ण की शोभा 429
41. रास-स्थली की शोभा 441
42. रासलीला का अन्तरंग-1 453
43. रासलीला का अन्तरंग-2 467
44. रासलीला का अन्तरंग-3 480
45. रासलीला का अन्तरंग-4 494
46. अंतिम पृष्ठ 500

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः