रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 228

Prev.png

रासपञ्चाध्यायी -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन

शुश्रूषध्वं पतीन् सतीः- क्रन्दन्ति बालाः वत्साश्च हे सत्याः पतीन् शुश्रूष्ध्वं- इसका जो अर्थ हमने कल सुनाया था उसको अब बन्द कर देते हैं। क्यों? उसमें नारायण! गोपियों के लिए जो बात कही गयी है- तब चिरं मा यात- तुम चिरकाल तक मत जाओ और गोष्ठ में मत जाओ, पतियों की सेवा मत करो, सतियों की सेवा मत करो, माने यहीं हमारे पास ही रहो- गोष्ठं मा यात पतीन् मा शुश्रूषध्वं, सतीन् मा शुश्रूषध्वं जिसमें माम्, सबके साथ जुड़ जायगा वह केवल संस्कृत के पण्डितों के लिए छोड़ देते हैं।

अच्छा, अब भगवान् गोपी में माया- मोह पैदा करते हैं, स्नेह पैदा करते हैं-

अथवा मदभिस्नेहाद् भवत्यो यन्त्रिताशयाः ।

गोपी को आया क्रोध, और आँख टेढ़ी करके क्षुब्ध दृष्टि से उसने कृष्ण को देखा। मानो कहती हैं- देखो, ना, आज यह धर्मशास्त्री जी बन गये। पहले तो बाँसुरी बजा-बजाकर, नाच-नाचकर, मुस्कराकर, इशारा कर-करके हम लोगों को मोहित किया, अपनी ओर आकृष्ट किया, बुलाया और अब बुलाकर हमको धर्मोपदेश कर रहे हैं? हम धर्म जैसे व्रत का पालन करने वाली नहीं हैं, हम तो हैं भक्ति-प्रेम के मार्ग पर चलने वाली- अतिहि कठिन है निगमपथ चलिबो हम कोमल चित्त की गोपियाँ, कोमल वृत्तिवाली, और अर्थ का, भोग का, धर्म का उल्लंघन करके प्रकृति से परे जो परम मधुर परम सुन्दर सच्चिदानन्दघन मूर्त परमात्मा है, उससे प्रेम करने के लिए यहाँ आयीं संन्यासिनी होकर और अब यह हम संन्यासी को फिर से गृहस्थी करने का उपदेश करते हैं? अगर संन्यासी फिर से गृहस्थी करे तो वह तो स्वधर्म से भ्रष्ट हो जाता है। हम तो अर्थसंन्यासिनी, कामसंन्यासिनी, धर्मसंन्यासिनी, मोक्षसंन्यासिनी अपना लोक-परलोक सब छोड़कर तुम्हारे प्रेम की पगली, तुम्हारे पास आयी हैं और तुम हमको धर्म का उपदेश करते हो?

धर्म नीति उपदेसिय ताही। कीरति भूति सुगति प्रिय जाही ।।
हम प्रभु शिशु सनेह प्रतिपाला। मन्दर मेरु कि लेई मराला ।।

हंस के लिए मंदर और सुमेरु को अपने ऊपर उठाना नहीं होता। हमारे तो गुरु, माता, पिता, स्वामी सब तुम्हीं हो। श्रीकृष्ण ने कहा- सब ठीक है, प्रेम में ऐसे ही लगता है गोपियों- अथवा मद्भिस्नेहाद् भवत्यो यन्त्रिताशया आगताः हमारे प्रति स्नेह है तुम्हारे हृदय में, माना उसके परतंत्र होकर तुम हमारे पास आयीं यह भी माना, स्नेह माने घी की तरह, मक्खन की तरह, दिल का हो जाना।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती
प्रवचन संख्या विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. उपक्रम 1
2. रास की भूमिका एवं रास का संकल्प 12
3. रास के हेतु, स्वरूप और काल 28
4. रास के संकल्प में गोपी-प्रेम की हेतुता 40
5. रास की दिव्यता का ध्यान 51
6. योगमाया का आश्रय लेने का अर्थ 63
7. योगमायामुपाश्रित:-भगवान की प्रेम-परवशता 75
8. कृपायोग का आश्रय और चंद्रोदय 85
9. रास-रात्रि में पूर्ण चंद्र का दर्शन 96
10. रास में चंद्रमा का योगदान 106
11. भगवान ने वंशी बजायी 116
12. गोपियों ने वंशी-ध्वनि सुनी 127
13. श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का अभिसार 141
14. जो जैसिह तैसिह उठ धायीं-1 152
15. जो जैसिह तैसेहि उठ धायीं-2 163
16. जो जैसेहि तैसेहि उठि धायीं-3 175
17. जार-बुद्धि से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 187
18. विकारयुक्त प्रेम से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 198
19. गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ 209
20. श्रीकृष्ण का अमिय-गरल-वर्षण 214
21. गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन 225
22. ‘लौट-जाओ’ सुनकर गोपियों की दशा का वर्णन 238
23-24. प्रेम में सूखी जा रहीं गोपियाँ आखिर बोलीं 248
(प्रणय-गीत प्रारम्भ)
25. गोपियों का समर्पण-पक्ष 261
26. श्रीकृष्ण में रति ही बुद्धिमानी है 276
27. गोपियों की न लौट पा सकने की बेबसी और मर जाने के परिणाम का उद्घाटन 286
28. गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्व रमण की याद दिलाना 297
29-31. गोपियों में दास्य का उदय 307
32. गोपियों में दास्य का हेतु-1 338
33. गोपियों में दास्य का हेतु-2 353
34. गोपियों में दास्य का हेतु-3 366
35-36. गोपियों की चाहत 376
(प्रणय-गीत समाप्त)
37-39. प्रथम रासक्रीड़ा का उपक्रम 393
40. रास में श्रीकृष्ण की शोभा 429
41. रास-स्थली की शोभा 441
42. रासलीला का अन्तरंग-1 453
43. रासलीला का अन्तरंग-2 467
44. रासलीला का अन्तरंग-3 480
45. रासलीला का अन्तरंग-4 494
46. अंतिम पृष्ठ 500

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः