रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 2

Prev.png

रासपञ्चाध्यायी -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

उपक्रम

सबको स्वाद चाहिए। मजा ने मिले तो मनुष्य की प्रवृत्ति नहीं होती। थोड़े दिनों तक खींच-खाँचकर जोर जबरदस्ती से कहीं लगे भी तो रस के बिना निष्ठा नहीं होती। ‘यदा श्रद्दधाति निष्तिष्ठाति।’ छान्दोग्योपनिषद् में यह प्रसंग आया है कि जब मनुष्य के हृदय में श्रद्धा होती है, तब उसमें निष्ठा होती है।

मनुष्य के हृदय में जब लालसा होती है तब प्रयत्न होता है। जिस वस्तु की प्राप्ति की लालसा होती है उसके लिए प्रयत्न होता है, जिसमें श्रद्धा होती है उसमें निष्ठा होत है और जहाँ रस मिलता है उसको पाने की लालसा होती है। हमारे महात्मा लोगों को यह मालूम था कि संसार के जीव संसार में क्यों लगे हैं? किसी को धन में रस आता है, किसी को कुटुम्ब में रस आता है, किसी को भोग में रस आता है, किसी को काला धन्धा करने में रस आता है; भगवान में तो ये लोग लगते ही नहीं। इसका मतलब यह है कि भगवद्-रस का आस्वादन इनको नहीं होता-

राम कहने का मजा जिसकी जबाँ पर आ गया ।
मुक्त जीवन हो गया, चारों पदारथ पा गया ।।

भगवान का भजन करने में क्या मजा है, भगवान का स्मरण करने में क्या रस मजा है, भगवद्भक्ति में, भगवत्-प्रेम में क्या मजा है, यह बात मालूम होनी चाहिए।

श्रीमद्भागवत पर एक टीका है। वह टीका मध्वाचार्य से पहले की है। माने बारहवीं–तेरहवीं शताब्दी में मध्वाचार्य हुए और उन्होंने भागवत पर ‘भागवत्-तात्पर्य-निर्णयः’ नामक ग्रंथ लिखा है; उसमें उस भाष्य की चर्चा की है। उसका नाम है ‘वासना भाष्य’। बड़े प्रसिद्ध आचार्य की रचना है। ‘वासना भाष्य’ का अर्थ है कि जैसे तुम्हारे मन में धन की वासना है, स्त्री-पुरुष की वासना है, भोग की वासना है, इसी तरह चित्त में भगवान की वासना उत्पन्न करो भगवान की यह वासना अपने चित्त में कैसे आएगी? कुछ वासना तो अपने चित्त में उदय होती है, देख-देखकर और कुछ उदय होती है सुन-सुनकर। यह श्रवण के द्वारा भगवद् वासना को अपने हृदय में भरना है। भगवान कान के रास्ते हृदय में जाना पसन्द करते हैं।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती
प्रवचन संख्या विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. उपक्रम 1
2. रास की भूमिका एवं रास का संकल्प 12
3. रास के हेतु, स्वरूप और काल 28
4. रास के संकल्प में गोपी-प्रेम की हेतुता 40
5. रास की दिव्यता का ध्यान 51
6. योगमाया का आश्रय लेने का अर्थ 63
7. योगमायामुपाश्रित:-भगवान की प्रेम-परवशता 75
8. कृपायोग का आश्रय और चंद्रोदय 85
9. रास-रात्रि में पूर्ण चंद्र का दर्शन 96
10. रास में चंद्रमा का योगदान 106
11. भगवान ने वंशी बजायी 116
12. गोपियों ने वंशी-ध्वनि सुनी 127
13. श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का अभिसार 141
14. जो जैसिह तैसिह उठ धायीं-1 152
15. जो जैसिह तैसेहि उठ धायीं-2 163
16. जो जैसेहि तैसेहि उठि धायीं-3 175
17. जार-बुद्धि से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 187
18. विकारयुक्त प्रेम से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 198
19. गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ 209
20. श्रीकृष्ण का अमिय-गरल-वर्षण 214
21. गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन 225
22. ‘लौट-जाओ’ सुनकर गोपियों की दशा का वर्णन 238
23-24. प्रेम में सूखी जा रहीं गोपियाँ आखिर बोलीं 248
(प्रणय-गीत प्रारम्भ)
25. गोपियों का समर्पण-पक्ष 261
26. श्रीकृष्ण में रति ही बुद्धिमानी है 276
27. गोपियों की न लौट पा सकने की बेबसी और मर जाने के परिणाम का उद्घाटन 286
28. गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्व रमण की याद दिलाना 297
29-31. गोपियों में दास्य का उदय 307
32. गोपियों में दास्य का हेतु-1 338
33. गोपियों में दास्य का हेतु-2 353
34. गोपियों में दास्य का हेतु-3 366
35-36. गोपियों की चाहत 376
(प्रणय-गीत समाप्त)
37-39. प्रथम रासक्रीड़ा का उपक्रम 393
40. रास में श्रीकृष्ण की शोभा 429
41. रास-स्थली की शोभा 441
42. रासलीला का अन्तरंग-1 453
43. रासलीला का अन्तरंग-2 467
44. रासलीला का अन्तरंग-3 480
45. रासलीला का अन्तरंग-4 494
46. अंतिम पृष्ठ 500

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः