राधा कृष्ण की मधुर-लीलाएँ पृ. 284

श्रीराधा कृष्ण की मधुर-लीलाएँ

Prev.png

श्रीप्रेमाश्रु-प्रशंसा-लीला

श्रीकृष्ण-

(रसिया)

भक्तन के जो प्रेम के आँसू, तिनको जग में मोल न तोल।
जग में मोल न तोल, वे तौ मोकूँ लेत हैं मोल।।

या संसार में आँसू कौन नहीं बहावै है, तथापि आँसू-आँसून में भेद होय है। कोई तौ आँसू जगत के लिए बहावै है। और कोई मो जगत-पति के लियें बहावै है। इनमें एक कौ नाम है मोह और दूसरे कौ नाम है प्रेम। मोह संसार में फसावै है, और प्रेम संसार कूँ नसावै है। मोह तमोगुन है, प्रेम निर्गुन है।

मोह के आँसू तौ सब ही बहावै हैं, किंतु प्रेम के आँसू कितने बहावैं हैं। स्त्री-पुत्र-धन के बियोग में तो झट्ट ही आँसू निकसि आवैं हैं। परंतु मेरे बियोग में भलौ, कितनेन के आँसू निकरैं हैं। बीच बजार में ‘हाय बेटा, हाय बाबा’ कहिकैं माथौ कूटि-कूटि कैं छाती फारि-फारि कैं रोयबेवारे तौ बहुत मिलैंगे। परंतु मेरे बियोग में मेरी याद करिकैं। ‘हा नाथ, हा प्राननाथ, हा स्याम प्यारे’ कहि-कहि कैं माथौ फोरिबे वारौ, छाती फारिबेवारौ ढूँढ़ेबे पै बिरलौ ही कहूँ कोई मिलैगौ।

अजी, माथौ फोरिबे की बात तौ दूर रही, दो बूँद आँसू बहायबे में हूँ लज्जा लगै है। यदि भाग्य सौं कहूँ सत्संग-कथा-कीर्तन में हृदय पिघलि कैं नेत्र बहिबे हूँ लगैं हैं तौ झट्ट ही वाकूँ दबाय जायँ हैं कि कोई कहूँ देख न लेय, कोई हँसै नहीं। कोई यौं न कहि बैठै कि याकौ तो बड़ौ ही दुर्बल चित्त है। यह पुरुष कैसौ, जो स्त्री की नाईं रोवै है- इत्यादि। या प्रकार संसार के लिए रोयबे में लज्जा नहीं, हँसी नहीं, कमज़ोरी नहीं। किंतु मेरे लियें रोयबे में ही सबरी गड़बड़ी है।

याकौ कारन कहा है? क्यों जीव मेरे लियें व्याकुल-पागल नहीं होय है? याकौ कारन केवल इतनौ ही है कि जीव कौ मोते कोई प्रयोजन नहीं है। और प्रयोजन बिना मूर्ख हू एक पग नहीं हलावै है- ‘प्रयोजनमनुद्दिश्य न मन्दोऽपि प्रवर्तते।’ जीव कौ प्रयोजन तो है धन सौं, स्त्री सौं, पुत्र-परिवार सौं, भाई-बंधु-यार सौं। वैसैं तौ नित्य मोते कहै है- ‘त्वमेव माता च पिता त्वमेव त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।’ ‘हे प्रभो!

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

क्रमांक विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. श्रीप्रेम-प्रकाश-लीला 1
2. श्रीसाँझी-लीला 27
3. श्रीकृष्ण-प्रवचन-गोपी-प्रेम 48
4. श्रीगोपदेवी-लीला 51
5. श्रीरास-लीला 90
6. श्रीठाकुरजी की शयन झाँकी 103
7. श्रीरासपञ्चाध्यायी-लीला 114
8. श्रीप्रेम-सम्पुट-लीला 222
9. श्रीव्रज-प्रेम-प्रशंसा-लीला 254
10. श्रीसिद्धेश्वरी-लीला 259
11. श्रीप्रेम-परीक्षा-लीला 277
12. श्रीप्रेमाश्रु-प्रशंसा-लीला 284
13. श्रीचंद्रावली-लीला 289
14. श्रीरज-रसाल-लीला 304
15. प्रेमाधीनता-रहस्य (श्रीकृष्ण प्रवचन) 318
16. श्रीकेवट लीला (नौका-विहार) 323
17. श्रीपावस-विहार-लीला 346
18. अंतिम पृष्ठ 369

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः