योगिराज श्रीकृष्ण -लाला लाजपतराय पृ. 128

योगिराज श्रीकृष्ण -लाला लाजपतराय

Prev.png

तैंतीसवाँ अध्याय
महाराज श्रीकृष्ण के जीवन का अन्तिम भाग


महाभारत के युद्ध के पश्चात एक बार महाराज कृष्ण फिर हस्तिनापुर आए। यह अश्वमेध यज्ञ का अवसर था जिसकी तैयारियाँ महाभारत की लड़ाई के समाप्त होते ही आरम्भ हो गई थीं। इस अवसर पर इनका आना एक ऐसी घटना से संबंध रखता है जिसकी आश्चर्यजनक कथा में से सत्य को निकालना कठिन है। कथा इस प्रकार है जिस दिन महाराज कृष्ण हस्तिनापुर आये इसी दिन रानी उत्तरा के एक लड़का उत्पन्न हुआ जो मरा हुआ था। उत्तरा महाराज विराट की लड़की और अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की विवाहिता स्त्री थी। अभिमन्यु की मृत्यु के समय वह गर्भवती थी और चूंकि युद्ध के समाप्त होने पर द्रौपदी के पुत्रों को अश्वत्थामा ने बदले की आग में जलाकर मार दिया था इस कारण आगे आने वाले वंश का विस्तार उत्तरा के बच्चे पर ही था। जिस समय उत्तरा के पुत्र उत्पन्न हुआ और वह मरा हुआ दिखाई दिया, तमाम महल में रोना-पीटना आरम्भ हो गया। आशाएँ मिट्टी में मिल गई और चारों ओर रोने-पीटने की आवाज सुनाई देने लगी। संयोग से महाराज कृष्ण भी उसी समय नगर में आये और रोने-पीटने का कोलाहल सुनकर सीधे महल में गये। अभिमन्यु कृष्ण की बहिन सुभद्रा का पुत्र था अर्थात उत्तरा कृष्ण के अपने भांजे की रानी थी। जब स्त्रियों को पता लगा कि कृष्ण आ गये तो उन्होंने उनको घेर लिया और बच्चे को उनके सामने डालकर रोने लगीं। कृष्ण ने बच्चे को देखते ही कहा कि मैं इसको जिला दूँगा। अन्ततः बच्चे की ओर देखकर वे कहने लगे कि, "ए बालक, मैंने अपने जीवन में कभी झूठ नहीं बोला, न मैं कभी युद्ध से भागा। बस यदि मेरे इन व्यवसायों में कुछ शक्ति है तो तू जी उठे।" बच्चा हिलने लगा और धीरे-धीरे बिलकुल अच्छा हो गया। इस बालक का नाम परीक्षित था जो पाण्डवों के राज्य का स्वामी हुआ। अश्वमेध यज्ञ कुशलता से समाप्त हुआ और कृष्ण महाराज फिर अपने नगर को चले गये।

इस युद्ध के समाप्त होने पर, वह 36 वर्ष तक निर्विघ्न होकर द्वारिका में रहे, परन्तु इस समय में उनकी जाति के यादवों में गर्व, राग, द्वेष, मदिरापान इत्यादि इतना बढ़ गया, कि यादव लोग श्रीकृष्ण के अधिकार के बाहर हो गये। खुल्लमखुल्ला आपस में लड़ाइयाँ होने लगीं। इन लड़ाई-झगड़ों से समस्त यादव बरबाद हो गये। यहाँ तक कि यादव राजवंश में से सिर्फ चार आदमी बाकी बचे। वे थे श्रीकृष्ण, बलराम, दारुक और सात्यकि

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

योगिराज श्रीकृष्ण -लाला लाजपतराय
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
ग्रन्थकार लाला लाजपतराय 1
प्रस्तावना 17
भूमिका 22
2. श्रीकृष्णचन्द्र का वंश 50
3. श्रीकृष्ण का जन्म 53
4. बाल्यावस्था : गोकुल ग्राम 57
5. गोकुल से वृन्दावन गमन 61
6. रासलीला का रहस्य 63
7. कृष्ण और बलराम का मथुरा आगमन और कंस-वध 67
8. उग्रसेन का राज्यारोहण और कृष्ण की शिक्षा 69
9. मथुरा पर मगध देश के राजा का जरासंध का आक्रमण 71
10. कृष्ण का विवाह 72
11. श्रीकृष्ण के अन्य युद्ध 73
12. द्रौपदी का स्वयंवर और श्रीकृष्ण की पांडुपुत्रों से भेंट 74
13. कृष्ण की बहन सुभद्रा के साथ अर्जुन का विवाह 75
14. खांडवप्रस्थ के वन में अर्जुन और श्रीकृष्ण 77
15. राजसूय यज्ञ 79
16. कृष्ण, अर्जुन और भीम का जरासंध की राजधानी में आगमन 83
17. राजसूय यज्ञ का आरम्भ : महाभारत की भूमिका 86
18. कृष्ण-पाण्डव मिलन 89
19. महाराज विराट के यहाँ पाण्डवों के सहायकों की सभा 90
20. दुर्योधन और अर्जुन का द्वारिका-गमन 93
21. संजय का दौत्य कर्म 94
22. कृष्णचन्द्र का दौत्य कर्म 98
23. कृष्ण का हस्तिनापुर आगमन 101
24. विदुर और कृष्ण का वार्तालाप 103
25. कृष्ण के दूतत्व का अन्त 109
26. कृष्ण-कर्ण संवाद 111
27. महाभारत का युद्ध 112
28. भीष्म की पराजय 115
29. महाभारत के युद्ध का दूसरा दृश्य : आचार्य द्रोण का सेनापतित्व 118
30. महाभारत के युद्ध का तीसरा दृश्य : कर्ण और अर्जुन का युद्ध 122
31. अन्तिम दृश्य व समाप्ति 123
32. युधिष्ठिर का राज्याभिषेक 126
33. महाराज श्रीकृष्ण के जीवन का अन्तिम भाग 128
34. क्या कृष्ण परमेश्वर के अवतार थे? 130
35. कृष्ण महाराज की शिक्षा 136
36. अंतिम पृष्ठ 151

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः