मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास पृ. 13

मेरे तो गिरधर गोपाल -स्वामी रामसुखदास

2. कामना, जिज्ञासा और लालसा

Prev.png

सत्संग बड़े भाग्य से मिलता है- ‘बड़े भाग्य पाइब सतसंगा’[1]परन्तु जिस ग्रन्थ में भाग्य की बात लिखी है, उसी ग्रन्थ में यह भी लिखा है- ‘जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।’[2]सच्ची लालसा वाले को सच्चा सत्संग अवश्य मिलेगा। जिसके भीतर कल्याण की सच्ची लालसा है, उसको कल्याण का मौका मिलेगा-इसमें कोई सन्देह नहीं है। इसमें भाग्य का काम है ही नहीं। सांसारिक धन की प्राप्ति के लिये तीन बातों का होना जरूरी है- धन की इच्छा हो, उसके लिये उद्योग किया जाय और भाग्य साथ दे। परन्तु परमात्मा इच्छा मात्र से मिलते हैं। कारण कि मनुष्य शरीर मिला ही परमात्मा की प्राप्ति के लिये है। अगर परमात्मा नहीं मिले तो मनुष्य जन्म सार्थक ही क्या हुआ? इसलिये सांसारिक कामनाओं का त्याग करके केवल स्वरूप की जिज्ञासा अथवा परमात्मा की लालसा जाग्रत् करो। इसी में मनुष्य जन्म की सार्थकता है।

जब तक कामना[3]रहती है, तब तक जीव संसारी रहता है। कामना मिटने पर जब जिज्ञासा पूर्ण हो जाती है, तब जीव की अपने अव्यक्त स्वरूप में स्थिति हो जाती है। फिर वह स्वरूप जिसका अंश है, उसके प्रेम की लालसा जाग्रत् होती है। स्वयं अव्यक्त होते हुए भी ज्ञान में केवल अद्वैत रहता है और भक्ति में कभी द्वैत होता है, कभी अद्वैत होता है। भक्ति में भक्त अपनी तरफ देखता है तो द्वैत होता है और भगवान् की तरफ देखता है तो अद्वैत होता है अर्थात् अपनी तरफ देखने से ‘मैं भगवान् का हूँ तथा भगवान मेरे हैं’- यह अनुभव होता है और भगवान् की तरफ देखने से ‘सब कुछ केवल भगवान ही हैं’- यह अनुभव होता है। इस प्रकार द्वैत और अद्वैत-दोनों होने से प्रेम का प्रतिक्षण वर्धमान होता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मानस, उत्तर० 33/4
  2. मानस, बाल० 259/3
  3. भोग और संग्रह की इच्छा

संबंधित लेख

मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः