महाभारत सभा पर्व अध्याय 22 भाग-5

द्वाविंश (22) अध्‍याय: सभा पर्व (जरासंधवध पर्व)

Prev.png

महाभारत: सभा पर्व: द्वाविंश अध्याय: भाग-5 का हिन्दी अनुवाद


राजा के सताये हुए गोपगण भय तथा कामना से झुंड-के-झुंड एकत्र हो कमलनयन भगवान् श्रीकृष्ण को घेरकर संगठित होने लगे। राजन्! इस प्रकार बल का संग्रह करके महाबली वसुदेवनन्दन श्रीकृष्ण ने उग्रसेन की सम्मति के अनुसार समस्त भाइयों सहित भोजराज कंस को मारकर पुनः उग्रसेन को ही मथुरा के राज्य पर अभिषिक्त कर दिया। राजन्! जरासंध ने जब यह सुना कि श्रीकृष्ण ने कंस को युद्ध में मार डाला है, तब उसने कंस के पुत्र को शूरसेन का राजा बनाया।

जनमेजय! उसने बड़ी भारी सेना लेकर आक्रमण किया और वसुदेवनन्दन श्रीकृष्ण को हराकर अपनी पुत्री के पुत्र को वहाँ राज्य पर अभिषिक्त कर दिया। जनमेजय! प्रतापी जरासंध महान् बल और सैनिक शक्ति से सम्पन्न था। वह उग्रसेन तथा वृष्णिवंश को सदा क्लेश पहुँचाया करता था। कुरुनन्दन! जरासंध और श्रीकृष्ण के वैर का यही वृत्तान्त है। राजेन्द्र! समृद्धिशाली जरासंध कृत्तिवासा और त्र्यम्बक नामों से प्रसिद्ध देवश्रेष्ठ महादेव जी को भूमण्डल के राजाओं की बलि देकर उनका यजन करना चाहता था और इसी मनोवांछित प्रयोजन की सिद्धि के लिये उसने अपने जीते हुए समस्त राजाओं को कैद में डाल रखा था। भरतश्रेष्ठ! यह सब वृत्तान्त तुम्हें यथावत् बताया गया। अब जिस प्रकार भीमसेन ने राजा जरासंध का वध किया वह प्रसंग सुनो।


इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्व के अन्तर्गत जरासंधवध पर्व में जरासंध का युद्ध के लिये उद्योगविषयक बाईसवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः