महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 96 श्लोक 14-24

षण्णवतितम (96) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: षण्णवतितम अध्याय: श्लोक 14-24 का हिन्दी अनुवाद


राजन! जब विजयी राजा पर कोई विपत्ति आ जाती है, तब वे राजा पर संकट पड़ने की इच्छा रखने वाले लोग विपक्षीयों द्वारा सब प्रकार से संतुष्ट हो राजा के शत्रुओं का पक्ष ग्रहण कर लेते हैं। शत्रु के साथ छल नहीं करना चाहिये। उसे किसी प्रकार भी अत्यन्त उच्छिन्न करना उचित नहीं है। अत्यन्त क्षत-विक्षत कर देने पर वह कभी अपने जीवन का त्याग भी कर सकता है। राजा थोड़े-से लाभ से भी संयुक्त होने पर संतुष्ट हो जाता है। वैसा नरेश निर्देष जीवन को ही बहुत अधिक महत्त्व देता है। जिस राजा का देश समृद्धिशाली, धन-धान्य से सम्पन्न तथा राजभक्त होता है और जिसके सेवक एवं मन्त्री संतुष्ट रहते हैं, उसी की जड़ मजबूत मानी जाती है।

जो राजा ऋत्विज, पुरोहित, आचार्य तथा अन्यान्य पूजाके पात्र शास्त्रज्ञों का सत्कार करता है, वही लोकगति को जानने वाला कहा जाता है। इसी बर्ताव से देवराज इन्द्र ने राज्य पाया था और इसी बर्ताव के द्वारा भूपालगण स्वर्ग लोक पर विजय पाना चाहते हैं। राजन्! पूर्वकाल में राजा प्रतर्दन महासमर में विजय प्राप्त करके पराजित राजा की भूमि को छोड़कर शेष सारा धन, अन्न एवं औषध अपनी राजधानी में ले आये। राजा दिवोदास अग्निहोत्र, यज्ञ का अंगभूत हविष्य तथा भोजन भी हर लाये थे। इसी से वे तिरस्कृत हुए।

भरतनन्दन! राजा नाभाग ने श्रेत्रिय और तापस के धन को छोड़कर शेष सारा राष्ट्र दक्षिणारूप में ब्राह्मणों को दे दिया। युधिष्ठिर! प्राचीन धर्मज्ञ राजाओं के पास जो नाना प्रकार के धन थे, वे सब मुझे भी अच्छे लगते हैं। जिस राजा को अपना वैभव बढ़ाने की इच्छा हो, वह सम्पूर्ण विद्याओं के उत्कर्ष द्वारा विजय पाने की इच्छा करे; दम्भ या पाखण्ड द्वारा नहीं।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्व के अन्तर्गत राजधर्मानुशासनपर्व में विजयाभिलाषी राजा का बर्तावविषयक छियानबेवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः