महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 60 श्लोक 45-54

षष्टित्तम (60) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: षष्टित्तम अध्याय: श्लोक 45-54 का हिन्दी अनुवाद

इस मानसिक यज्ञ करने वाले यजमान के यज्ञ में देवता और मनुष्य सभी भाग ग्रहण करने की अभिलाषा रखते हैं; क्योंकि उसका यज्ञ श्रद्धा के कारण परम पवित्र होता है; श्रद्धाप्रधान यज्ञ करने का अधिकार सभी वर्णों को प्राप्त है। ब्राह्मण अपने कर्मों द्वारा ही सदा दूसरे वर्णों के लिये अपने-अपने देवता के समान है; अतः वह दूसरे वर्णों का यज्ञ न करता हो, ऐसी बात नहीं है। जिस यज्ञ में वैश्य आचार्य आदि के रुप में कार्य कर रहा हो, वह निकृष्ठ माना गया है। विधाता ने केवल ब्राह्मण को ही तीनों वर्णों का यज्ञ कराने के लिये उत्पन्न किया है। विधाता एकमात्र ब्राह्मण से ही अन्य तीन वर्णो की सृष्टि करते हैं, अतः शेष तीन वर्ण भी ब्राह्मण के समान ही सरल तथा उनके जाति-भाई या कुटुम्बी हैं। जैसै ऋक्, यजुः और साम एकमात्र अकार से ही प्रकट होने के कारण परस्पर अभिन्न हैं, उसी प्रकार उन सभी वर्णों में तत्त्व का निश्चय किया जाय तो एकमात्र ब्राह्मण ही उन सबसे रुप में प्रकट हुआ है, अतः ब्राह्मण के साथ सबकी अभिन्न्ता है।

राजेन्द्र! प्राचीन बातों को जानने वाले विद्वान् इस विषय में यज्ञ की अभिलाषा रखने वाले वैखानस मुनियों की कही हुई एक गाथा का उल्लेख किया करते हैं, जो यज्ञ के सम्बन्ध में गायी गयी है। सूर्य के उदय होने पर अथवा सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु एवं जितेन्द्रिय मनुष्य जो धर्म के अनुसार अग्नि में आहुति देता है, उसमें श्रद्धा ही प्रधान हेतु है। (बह्वुच ब्राह्मणमें सोलह प्रकार के अग्रिहोत्र बताये गये हैं) होता का किया हुआ जो हवन वायुदेवता के उद्देश्य से होता है, वह स्कन्नसंज्ञक होम प्रथम है और उसमें भिन्न जो स्कन्नसंज्ञक होम है, वह अन्तिम या सबसे उत्कृष्ट है। इसी प्रकार रौद्र आदि बहुत-से यज्ञ हैं, जो नाना प्रकार के कर्म फल देने वाले हैं। उन षोडश प्रकार के अग्निहोत्रों को जो जानता है, वही यज्ञ-सम्बन्धी निश्यात्मक ज्ञान से सम्पन्न है। ऐसा ज्ञानी एवं श्रद्धालु द्विज ही यज्ञ करने का अधिकारी है। यदि कोई चोर हो, पापी हो अथवा पापाचारियों में भी सबसे महान् हो तो भी जो यज्ञ करना चाहता है, उसे सभी लोग ‘साधु‘ ही कहते हैं।

ऋषि भी उसकी प्रश्ंसा करते हैं। यह यज्ञ-कर्म श्रेष्ठ है, इसमें कोई संदेह नहीं है; अतः सभी वर्ण के लोगों को सदा सब प्रकार से यज्ञ करना चाहिये, यही शास्त्रों का निर्णय है। तीनों लोकों में यज्ञ के समान कुछ भी नहीं है; इसलिये मनुष्य को दोष दृष्टि का परित्याग करके शास्त्रीय विधिका आश्रय ले अपनी शक्ति और इच्छा के अनुसार उत्तम श्रद्धापूर्वक यज्ञ का अनुष्ठान करना चाहिये, ऐसा मनीषी पुरुषों का कथन है।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वं के अन्तर्गत राजधर्मांनुशासनपर्वं में वर्णाश्रमधर्म का वर्णनविषयक साठवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः