महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 56 श्लोक 51-61

षट्पंचाशत्तम (56) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: षट्पंचाशत्तम अध्याय: श्लोक 51-61 का हिन्दी अनुवाद

राज्य के अधिपति भूपाल को कोसते हैं, उनके प्रति क्रोध में तमतमा उठते हैं; घूस लेकर और धोखा देकर राजा के कार्यों में विघन डालते हैं। वे जाली आज्ञापत्र जारी करके राजा के राज्य को जर्जर कर देते हैं। रनवास के रक्षकों से मिल जाते हैं अथवा उनके समान ही वेशभूषा धारण करके वहाँ घूमते फिरते हैं। राजा के पास ही मुँह बाकर जँभाई लेते और थूकते हैं, नृपश्रेष्ठ! वे मुँह लगे नौकर लाज छोडकर मनमानी बातें बोलते हैं। नृपशिरोमणे! परिहासशील कोमल स्वभाव वाले राजा को पाकर सेवकगण उसकी अवहेलना करते हुए उसके घोडे, हाथी अथवा रथ को अपनी सवारी के काम में लाते हैं। व्यसन अठारह प्रकार के बताये जाते हैं। इनमें दस तो कामज हैं, और आठ क्रोधज। शिकार, जूआ, दिन में सोना, परनिन्दा, स्त्रीसेवन, मद वाद्य, गीत, नृत्य और मदिरापान- ये दस कामज व्यसन बताये गये हैं। चुगली, साहस, द्रोह, ईष्‍या, असूया, अर्थदूषण, वाणी की कठोरता और दण्ड की कठोरता- ये आज क्रोधज व्यसन कहे गये हैं। आम दरबार में बैठकर दोस्तों की तरह बराबरी का बर्ताव करते हुए कहते हैं कि राजन्! आपसे इस काम का होना कठिन हैं, आपका यह बर्ताव बहुत बुरा हैं। इस बात से यदि राजा कुपित हुए तो वे उन्हें देखकर हँस देते हैं और उनके द्वारा सम्मानित होने पर भी वे धृष्ट सेवक प्रसन्न नहीं होते। इतना ही नहीं, वे सेवक परस्पर स्वार्थ-साधन के निमित्त राजसभा में ही राजा के साथ विवाद करने लगते हैं। राजकीय गुप्त बातों तथा राजा के दोषों को भी दूसरों पर प्रकट कर देते हैं। राजा के आदेश की अवहेलना करके खिलवाड करते हुए उसका पालन करते हैंं। पुरुषसिंह! राजा पास ही खड़ा खड़ा सुनता रहता है निर्भय होकर उसके आभूषण पहनने, खाने, नहाने और चन्दन लगाने आदि का मजाक उडाया करते हैंं। भारत! उनके अधिकार में जो काम सौपा जाता हैं, उसको वे बुरा बताते और छोड़ देते हैं। उन्हें जो वेतन दिया जाता है, उससे वे संतुष्ट नहीं होते हैं और राजकीय धन को हडपते रहते हैं। ।जैसे लोग डोरे में बँधी हुई चिड़िया के साथ खेलते हैं, उसी प्रकार वे भी राजा के साथ खेलना चाहते हैं और साधारण लोगों से कहा करते हैं कि राजा तो हमारा गुलाम हैं। युधिष्ठिर! राजा जब परिहासशील और कोमल स्वभाव का हो जाता हैं, तब ये ऊपर बताये हुए तथा दूसरे दोष भी प्रकट होते हैंं।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्व के अन्तर्गत राजधर्मानुशासनपर्व में छप्पनवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः