महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 163 श्लोक 17-23

त्रिषष्‍टयधिकशततम (163) अध्याय: शान्ति पर्व (आपद्धर्म पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: त्रिषष्‍टयधिकशततम अध्याय: श्लोक 17-23 का हिन्दी अनुवाद

मन में कामना होने से तथा दूसरे प्राणियों की हँसी-खुशी देखने से ईर्ष्‍या की उत्‍पत्ति होती है तथा विवेकशील बुद्धि के द्वारा उसका नाश होता है। राजन! समाज से बहिष्कृत हुए नीच मनुष्‍यों के द्वेषपूर्ण तथा अप्रामाणिक वचनों की सुनकर भ्रम में पड़ जाने से निंदा करने की आदत होती है; परंतु श्रेष्ठ पुरुषों को देखने से वह शांत हो जाती है। जो लोग अपनी बुराई करने वाले बलवान मनुष्‍य से बदला लेने में असमर्थ होते हैं, उनके हृदय में तीव्र असूया (दोषदर्शन की प्रवृति) पैदा होती है, परंतु दया का भाव जाग्रत होने से उसकी निवृति हो जाती है। सदा कृपण मनुष्‍यों को देखने से अपने में भी दैन्‍यभाव-कंजूसी का भाव पैदा होता है; धर्मनिष्ठ पुरुषों के उदार भाव को जान लेने पर वह कंजूसी का भाव नष्ट हो जाता है। प्राणियों का भोगों के प्रति जो लोभ देखा जाता है, वह अज्ञान के ही कारण है। भोगों की क्षणभंगुरता को देखने और जानने से उसकी निवृत्ति हो जाती है। कहते हैं, ये तेरहों दोष शांति धारण करने से जीत लिये जाते हैं। धृतराष्ट्र के पुत्रों में ये सभी दोष मौजूद थे और तुम सत्‍य को ग्रहण करना चाहते हो; इसलिये तुमने श्रेष्ठ पुरुषों के सेवन से इन सब पर विजय प्राप्‍त कर ली।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शांतिपर्व के अन्‍तर्गत आपद्धर्मपर्व में लोभनिरूपणविषयक एक सौ तिरसठवां अध्‍याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः