महाभारत शल्य पर्व अध्याय 53 श्लोक 22-26

त्रिपन्चाशत्तम (53) अध्याय: शल्य पर्व (गदा पर्व)

Prev.png

महाभारत: शल्य पर्व: त्रिपन्चाशत्तम अध्याय: श्लोक 22-26 का हिन्दी अनुवाद


कुरुक्षेत्र से वायु द्वारा उड़ायी हुई धूलियां भी यदि ऊपर पड़ जायं तो वे पापी मनुष्य को भी परम पद की प्राप्ति कराती हैं। श्रेष्ठ देवताओं! यहाँ ब्राह्मणशिरोमणि तथा नृग आदि मुख्य-मुख्य पुरुषसिंह नरेश महान यज्ञों का अनुष्ठान करके देहत्याग के पश्चात उत्तम गति को प्राप्त हुए हैं। तरन्तुक, अरन्तुक, रामहंद ( परशुराम कुण्ड) तथा मचक्रुक -इनके बीच का जो भूभाग है, यही समन्तपंचक एवं कुरुक्षेत्र है। इसे प्रजापति की उत्तर वेदी कहते हैं। यह महान पुण्यप्रद, कल्याणकारी, देवताओं का प्रिय एवं सर्वगुणसम्पन्न तीर्थ है। अतः यहाँ रणभूमि में मारे गये सम्पूर्ण नरेश सदा पुण्यमयी अक्षय गति प्राप्त करेंगे’। ब्रह्मा आदि देवताओं सहित साक्षात इन्द्र ने ऐसी बातें कही थीं तथा ब्रह्मा, विष्णु और महादेव जी ने इन सारी बातों का अनुमोदन किया था।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शल्य पर्व के अन्तर्गत गदा पर्व में बलदेव जी की तीर्थ यात्रा और सारस्वतोपाख्यान के प्रसंग में कुरुक्षेत्र की महिमा का वर्णन विषयक तिरपनवां अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः