महाभारत वन पर्व अध्याय 25 श्लोक 15-19

पंचविंश (25) अध्‍याय: वन पर्व (अरण्‍य पर्व)

Prev.png

महाभारत: वन पर्व: पंचविंश अध्याय: श्लोक 15-19 का हिन्दी अनुवाद


कुन्तीनन्दन महाराज युधिष्ठिर! पर्वतशिखर के समान ऊँचे और बड़े-बड़े दाँतों वाले इन महाबली गजराजों की ओर तो देखो। ये भी विधाता के आदेश का पालन करने में लगे हैं। इसलिये मैं शक्ति का स्वामी हूँ, ऐसा समझकर कभी अधर्माचरण न करें।

नरेन्द्र! देखो, ये समस्त प्राणी विधाता के विधान के अनुसार अपनी योनि के अनुरूप सदा कार्य करते रहते हैं, अतः अपने को बल का स्वामी समझकर अधर्म न करें।

कुन्तीनन्दन! तुम अपने सत्य, कर्म, यथायोग्य बर्ताव तथा लज्जा आदि सद्गुणों के कारण समस्त प्राणियों से ऊँचे उठे हुए हो। तुम्हारा यश और तेज अग्नि तथा सूर्य के समान प्रकाशित हो रहा है।

महानुभाव नरेश! तुम अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार इस कष्टसाध्य वनवास की अवधि पूरी कर कौरवों के हाथ से अपनी तेजस्विनी राजलक्ष्मी को प्राप्त कर लोगे।

वैशम्पायन जी कहते हैं- जनमेजय! तपस्वी महात्माओं के बीच में अपने सुहृदों के साथ बैठे हुए धर्मराज युधिष्ठिर से पूर्वोक्त बातें कहकर महर्षि मार्कण्डेय धौम्य एवं समस्त पाण्डवों से विदा ले उत्तर दिशा की ओर चल दिये।


इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्व के अन्तर्गत अर्जुनाभिगमनपर्व में द्वैतवनप्रवेश विषयक पच्चीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः