महाभारत युद्ध चौथा दिन

चौथे दिन के युद्ध में भीष्म पितामह ने प्रबल वेग से पांडवों पर आक्रमण किया। पांडव सेना में हाहाकार मच गया। आज अर्जुन का वश भी उनके सामने नहीं चल रहा था।

  • चौथे दिन भी कौरव पक्ष को भारी नुकसान हुआ। इस दिन कौरवों ने अर्जुन को अपने बाणों से ढंक दिया, परंतु अर्जुन ने सभी को मार भगाया।
  • भीम ने तो इस दिन कौरव सेना में हाहाकार मचा दी। दुर्योधन ने अपनी गज सेना भीम को मारने के लिए भेजी, परंतु घटोत्कच की सहायता से भीम ने उन सब का नाश कर दिया।
  • इस दिन के युद्ध में महाबली भीम ने चौदह कौरवों को भी मार गिराया। राजा भगदत्त द्वारा जल्द ही भीम पर नियंत्रण पा लिया गया।
  • महाभारत के इस दिन के युद्ध में भीष्म को अर्जुन और भीम ने भी भयंकर युद्ध कर कड़ी चुनौती दी।
  • कौरवों के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा। उन्हें नुकसान उठाना पड़ा और पांडव पक्ष मजबूत रहा।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः