महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 103 श्लोक 41-47

त्रयधिकशततम (103) अध्याय: भीष्म पर्व (भीष्‍मवध पर्व)

Prev.png

महाभारत: भीष्म पर्व: त्रयधिकशततम अध्याय: श्लोक 14-47 का हिन्दी अनुवाद


महाराज! इस प्रकार वहाँ परस्पर कही हुई पाण्डवों की प्रशंसा तथा आपके पुत्रों की अत्यन्त भयंकर निंदा से युक्त नाना प्रकार की बातें सुनायी पड़ती थी। भारत! तब सम्पूर्ण योद्धाओं के मुख से निकली हुई उन बातों को सुनकर सम्पूर्ण लोकों का अपराध करने वाले आपके पुत्र दुर्योधन ने भीष्म, द्रोण, कृप और शल्य से कहा- 'आप लोग अहंकार छोड़कर युद्ध करें; विलम्ब क्यों कर रहे हैं?'

राजन! तदनन्तर कौरवों का पाण्डवों के साथ अत्यन्त भयंकर युद्ध होने लगा, जो कपटपूर्ण द्यूत के कारण सम्भव हुआ था और जिसमें बड़ी भारी मारकाट मच रही थी। विचित्रवीर्यनन्दन महाराज धृतराष्ट्र! पूर्वकाल मे महात्मा पुरुषों के मना करने पर भी जो आपने उनकी बातें नहीं मानीं, उसी का यह भयंकर फल प्राप्त हुआ है, इसे देखिये।

राजन! सेना और सेवकों सहित पाण्डव अथवा कौरव समरभूमि में अपने प्राणों की रक्षा नहीं करते है- प्राणों का मोह छोड़कर युद्ध कर रहे हैं। पुरुषसिंह! नरेश्वर! इस कारण से अथवा देव की प्रेरणा से या आपके ही अन्याय से होने वाले इस युद्ध में स्वजनों का घोर संहार हो रहा है।


इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्व के अन्तर्गत भीष्मवध पर्व में घमासान युद्धविषयक एक सौ तीनवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः