महाभारत द्रोण पर्व अध्याय 101 श्लोक 35-42

एकाधिकशततम (101) अध्याय: द्रोण पर्व (जयद्रथवध पर्व)

Prev.png

महाभारत: द्रोण पर्व: एकाधिकशततम अध्याय: श्लोक 35-42 का हिन्दी अनुवाद

अपने समीप ही खड़े हुए से सिन्‍धुराज जयद्रथ को देख कर तत्‍काल वे दोनों वीर कुपित हो उसी प्रकार सहसा उस पर टूट पड़े, जैसे दो बाज मांस पर झपट रहे हों। श्रीकृष्‍ण और अर्जुन सारी सेना को लांघकर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। यह देखकर आपके पुत्र दुर्योधन ने सिन्‍धुराज की रक्षा के लिये पराक्रम दिखाना आरम्‍भ किया। प्रभो! घोड़ों के संस्‍कार को जानने वाला राजा दुर्योधन उस समय द्रोणाचार्य के बांधे हुए कवच को धारण करके एकमात्र रथ की सहायता से युद्ध भूमि में गया था। नरेश्रवर! महाधनुर्धर श्रीकृष्‍ण और अर्जुन को लांघकर आपका पुत्र कमल नयन श्रीकृष्‍ण के सामने जा पहुँचा। तदनन्‍तर आपका पुत्र दुर्योधन जब अर्जुन को भी लांघकर आगे बढ़ गया, तब सारी सेनाओं में हर्ष पूर्ण बाजे बजने लगे। दुर्योधन को वहाँ श्रीकृष्‍ण और अर्जुन के सामने खड़ा देख शंखों ध्‍वनि से मिले हुए सिंहनाद के शब्‍द सब ओर गूंजने लगे। प्रभो! सिन्‍धुराज की रक्षा करने वाले जो अग्नि के समान तेजस्‍वी वीर थे, वे आपके पुत्र को समरागंण में डटा हुआ देख बड़े प्रसन्‍न हुए। राजन! सेवकों सहित दुर्योधन सब को लांघकर सामने आ गया– यह देखकर श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन से यह समयोचित बात कही।

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्व के अन्‍तर्गत जयद्रथववध पर्व में दुर्योधन का आगमन विषयक एक सौ एकवाँ अध्‍याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः