महाभारत कर्ण पर्व अध्याय 80 श्लोक 17-32

अशीतितम (80) अध्याय: कर्ण पर्व

Prev.png

महाभारत: कर्ण पर्व: अशीतितम अध्याय: श्लोक 17-32 का हिन्दी अनुवाद

गाण्डीव धनुष से छूटे हुए प्राण लेने वाले नाना प्रकार के बाण जो अलात, उल्का और बिजली के समान प्रकाशित हो रहे थे, आपकी सेना को दग्ध करने लगे। जैसे रात्रिकाल में किसी महान पर्वत पर बांसों का वन जल रहा हो, उसी प्रकार अर्जुन के बाणों से पीड़ित हुई आपकी विशाल सेना आग की लपटों से घिरी हुई-सी प्रतीत हो रही थी। किरीटधारी अर्जुन ने आपकी सेना को पीस डाला, जला दिया, विध्वस्त कर दिया, बाणों से बींध डाला और सम्पूर्ण दिशाओं में भगा दिया। जैसे विशाल वन में दावानल से डरे हुए मृगों के समूह इधर-उधर भागते हैं, उसी प्रकार सव्यसांची अर्जुन के बाण रूपी अग्नि से जलते हुए कौरव सैनिक चारों और चक्कर काट रहे थे। रणभूमि में उद्विग्न हुई सारी कौरव सेना ने महाबाहु भीमसेन को छोड़कर युद्ध से मुंह मोड़ लिया। इस प्रकार कौरव सैनिकों के भाग जाने पर कभी पराजित न होने वाले अर्जुन भीमसेन के पास पहुँचकर दो घड़ी तक रुके रहे। फिर भीम से मिलकर उन्होंने कुछ सलाह की और यह बताया कि राजा युधिष्ठिर के शरीर से बाण निकाल दिये गये हैं, अतः वे इस समय स्वस्थ हैं।

रथ की घर्घराहट से पृथ्वी और आकाश को गुंजाते हुए वहाँ से चल दिये। इसी समय आपके दस वीर पुत्रों ने, जो योद्धाओं में श्रेष्ठ और दुःशासन से छोटे थे, अर्जुन को चारों और से घेर लिया। भरतनन्दन! जैसे शिकारी लुआठों से हाथी को मारते हैं, उसी प्रकार अपने धनुष को ताने हुए उन शूरवीरों ने नाचते हुए-से वहाँ अर्जुन को बाणों द्वारा व्यथित कर डाला। उस समय भगवान श्रीकृष्ण यह सोचकर कि अर्जुन द्वारा इन सबको यमलोक में भेज देना उचित नहीं है, रथ के द्वारा उन्हें शीघ्र ही अपने दाहिने भाग में कर दिया। जब अर्जुन का रथ दूसरी ओर जाने लगा, तब दूसरे मूढ़ कौरव योद्धा लोग उन पर टूट पड़े।

उस समय कुन्तीकुमार अर्जुन ने उन आक्रमणकारियों के ध्वज, अश्व, धनुष और बाणों को नाराचों और अर्धचन्द्रों द्वारा शीघ्र ही काट गिराया। तदनन्तर अन्य बहुत-से भल्लों द्वारा उन सबके मस्तक काट डाले। वे मस्तक रोष से लाल हुए नेत्रों से युक्त थे और उनके ओठ दांतो तले दबे हुए थे। पृथ्वी पर गिरे हुए उनके वे मुख बहुसंख्यक कमल पुष्पों के समान सुशोभित हो रहे थे। भारत! शत्रुओं का संहार करने वाले अर्जुन सुवर्णमय पंख वाले महान वेगशाली दस भल्लों द्वारा सोने के अंगदों से विभूषित उन दसों वीरों को बींधकर आगे बढ़ गये।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः