महाभारत कथा -अमृतलाल नागर पृ. 7

महाभारत कथा -अमृतलाल नागर

सत्यवती के बेटे

Prev.png

राजा शांतनु के मछुआरिन सत्यवती से दो बेटे हुए। बड़े का नाम चित्रांगद और छोटे का नाम विचित्रवीर्य रखा गया। भीष्म अपने छोटे भाइयों को बहुत चाहते थे। उन्होंने छुटपन से ही चित्रांगद को उत्तम शिक्षा देना शुरू किया। बेचारा चित्रांगद अभी पूरी तरह से जवान भी न हो पाया था कि बूढ़े शांतनु महाराज चल बसे। भीष्म ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार चित्रांगद को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाया और उसे बड़े मनोयोग के साथ राजनीति सिखाने लगे। राजा चित्रांगद बड़े ही नीतिकुशल, न्यायपरायण, धीर-वीर और गम्भीर पुरुष थे। अपने बड़े भाई भीष्म-गंगादत्त की सलाहों पर चलकर उन्होंने प्रजा को सुखी बनाने के लिए बड़ा चौकस प्रबन्ध किया। यही नहीं, उन्होंने दूर-दूर तक दुष्ट राजाओं का संहार किया और इस प्रकार चारों ओर उनके प्रताप की बड़ी महिमा फैल गई।

गन्धर्वों का एक राजा बड़ा प्रतापी था। वह मायावी युद्ध लड़ना जानता था। मायावी युद्ध उसे कहते हैं जो तरह-तरह के नये-नये चकमे देकर लड़ा जाता है। पुराने समय में असुर लोग तरह-तरह के बड़े चेहरे लगा लिया करते थे जो देखने में बहुत ही भयानक लगते थे। कहीं पर उनकी सेना घास के बड़े-बड़े गट्ठों में अपने आपको छुपाकर इस तरह से मोरचा बांधकर बैठ जाती थी कि शत्रु समझने लगता कि यहाँ घास का जंगल है। जैसे ही सेना बेझिझक होकर उस जंगल के पास से गुजरने लगती, वैसे ही यह लोग घास के गट्ठे फेंक-फेंककर उन पर अचानक आक्रमण कर देते थे। इस प्रकार माया-युद्ध लड़ने की बड़ी-बड़ी तरकीबें थीं। असुर, गन्धर्व, राक्षस आदि चूंकि आपस में रिश्तेदार भी हुआ करते थे, इसलिए अपनी नई-नई मायाओं को वे एक दूसरे को सिखाया भी करते थे। गन्धर्व राजा बहुत ही बड़ा मायावी था और बेचारे राजा चित्रांगद सीधे-साधे थे। फिर भी उन्होंने तीन वर्ष युद्ध करके गन्धर्व राजा के छक्के छुड़ा दिये। पर अन्त में वे बेचारे गन्धर्वों की माया के शिकार होकर मारे गए।

हस्तिनापुर के राजमहलों में कुहराम मच गया। बेचारी सत्यवती के ऊपर तो दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा। पर भीष्म ने उन्हें और सबको समझा-बुझा कर धीरज बंधाया तथा चित्रांगद के छोटे भाई विचित्रवीर्य को राजगद्दी दे दी।


Next.png

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

क्रमांक विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. सत्यवती के बेटे 7
2. पाण्डु का राज्याभिषेक 10
3. शिक्षा का प्रबन्ध 12
4. द्रुपद से युद्ध 17
5. विदुर की चतुराई 19
6. द्रौपदी स्वयंवर 23
7. राजधानी का चुनाव 27
8. सुन्द, उपसुन्द की कथा 28
9. अर्जुन का वनवास 32
10. सुभद्रा और अर्जुन का विवाह 38
11. राजसूय यज्ञ 42
12. जुए में पराजय 53
13. वनगमन 59
14. विराट नगर में पाण्डव 72
15. कौरवों का आक्रमण 83
16. अभिमन्यु का विवाह 87
17. शल्य का स्वागत 93
18. युद्ध की ओर 97
19. महानाश की तैयारी 108
20. युद्ध का आरम्भ 112
21. भीष्म-युधिष्ठिर की भेंट 114
22. द्रोणाचार्य का पराक्रम 121
23. भीमसेन का युद्ध-चमत्कार 122
24. दधीचि का अस्थिदान 123
25. भीष्म की शर-शैय्या 125
27. भीमसेन और द्रोणाचार्य का पराक्रम 128
28. अभिमन्यु का पराक्रम 135
29. अर्जुन सुभद्रा मिलन 141
30. अश्वत्थामा की प्रतिज्ञा 148
31. अश्वत्थामा का प्रचण्ड युद्ध 153
32. मामा भान्जे की भेंट 159
33. दुर्योधन और कर्ण की सलाह 165
34. शल्य सारथी बने 167
35. कौवे और हंस की कहानी 170
36. युधिष्ठिर और अर्जुन की मंत्रणा 172
37. भीम दु:शासन युद्ध 179
38. दुर्योधन और कृपाचार्य की वार्ता 186
39. शल्य और युधिष्ठिर का युद्ध 188
40. धृतराष्ट्र और गांधारी का विलाप 192
41. दुर्योधन और अश्वत्थामा की भेंट 194
42. महाविलाप 197
43. भीष्म पितामह से भेंट 198
44. भीष्म की कथाएं 199
45. ध्रुव की कथा 200
46. प्रियव्रत के वंश की कथा 206
47. ऋषभ की कथा 207
48. भरत की कथा 208
49. वेद की कथा 209
50. वेन और पृथु की कथा 210
51. इन्द्र की कथा 212
52. हस्तिनापुर में युधिष्ठिर का राज्याभिषेक 215
53. धृतराष्ट्र आदि का सन्यास ग्रहण 216
54. अश्वमेध यज्ञ 217
55. परीक्षित के दो जन्म 219
56. खजाने की खोज 220
57. यज्ञ का घोड़ा 221
58. सिन्धु देश में 222
59. बाप बेटे की लड़ाई 223
60. यादवों का अन्त 227

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः