महाभारत आश्वमेधिक पर्व अध्याय 26 श्लोक 16-18

षड्विंश (26) अध्‍याय: आश्वमेधिक पर्व (अनुगीता पर्व)

Prev.png

महाभारत: आश्वमेधिक पर्व: षड्विंश अध्याय: श्लोक 16-18 का हिन्दी अनुवाद


जो व्रत और कर्मों का त्याग करके केवल ब्रह्म में स्थित है, वह ब्रह्म स्वयं होकर संसार में विचरता रहता है, वही मुख्य ब्रह्मचारी है। ब्रह्म की उसकी समिधा है, ब्रह्म ही अग्नि है, ब्रह्म से ही वह उत्पन्न हुआ है, ब्रह्म ही उसका जल और ब्रह्म ही गुरु है।

उसकी चित्तवृतियाँ सदा ब्रह्म में ही लीन रहती हैं। विद्वानों ने इसी को सूक्ष्म ब्रह्मचर्य बतलाया है। तत्त्वदर्शी का उपदेश पाकर प्रबुद्ध हुए आत्मज्ञानी पुरुष इस ब्रह्मचर्य के स्वरूप को जानकर सदा उसका पालन करते रहते हैं।


इस प्रकार श्रीमहाभारत आश्वमेधिकपर्व के अन्तर्गत अनुगीता पर्व में ब्राह्मण-गीताविषयक छब्बीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।


Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः