महाभारत आश्वमेधिक पर्व अध्याय 25 श्लोक 16-17

पंचविंश (25) अध्‍याय: आश्वमेधिक पर्व (अनुगीता पर्व)

Prev.png

महाभारत: आश्वमेधिक पर्व: पंचविंश अध्याय: श्लोक 16-17 का हिन्दी अनुवाद


नारायण को जानने वाले पुरुष इस योग यज्ञ के प्रमाण में ऋचाओं का भी उल्लेख करते हैं। पूर्वकाल में भगवान नारायण देव की प्राप्ति के लिये भक्त पुरुषों ने इन्द्रियरूपी पशुओं को अपने अधीन किया था।

भगवत्प्राप्ति हो जाने पर परमानन्द से परिपूर्ण हुए सिद्ध पुरुष जो समागान करते हैं, उसका दृष्टान्त तैत्तिरीय उपनिषद के विद्वान ‘एतत् सामगायन्नास्ते’ इत्यादि मंत्रों के रूप में उपस्थित करते हैं। भीरू! तुम उस सर्वात्मा भगवान नारायण देव का ज्ञान प्राप्त करो।


इस प्रकार श्रीमहाभारत आश्वमेधिकपर्व के अन्तर्गत अनुगीता पर्व में ब्राह्मण गीताविषयक पच्चीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः