महाभारत आदि पर्व अध्याय 16 श्लोक 20-25

षोडश (16) अध्‍याय: आदि पर्व (आस्तीक पर्व)

Prev.png

महाभारत: आदि पर्व:षोडश अध्‍याय: श्लोक 20-25 का हिन्दी अनुवाद

और मा! यह जो दूसरे अण्डे में तेरा पुत्र है, यही तुझे दासी-भाव से छुटकारा दिलायेगा; किन्तु माता! ऐसा तभी हो सकता है जब तू इस तपस्वी पुत्र को मेरी ही तरह अण्डा फोड़कर अंगहीन या अधूरे अंगों से युक्त न बना देगी। इसलिये यदि तू इस बालक को विशेष बलवान बनाना चाहती है तो पाँच सौ वर्ष के बाद तक तुझे धैर्य धारण करके इसके जन्म की प्रतीक्षा करनी चाहिये।'

इस प्रकार विनता को शाप देकर यह बालक अरुण अन्तरिक्ष में उड़ गया। ब्रह्मन! तभी से प्रातःकाल (प्राची दिशा में) सदा जो लाली दिखायी देती है, उसके रूप में विनता के पुत्र अरुण का ही दर्शन होता है। वह सूर्यदेव के रथ पर जा बैठा और उनके सारथि का काम सँभालने लगा। तदनन्तर समय पूरा होने पर सर्प संहारक गरुड़ का जन्म हुआ। भृगु श्रेष्ठ! पक्षीराज गरुड़ जन्म लेते ही क्षुधा से व्याकुल हो गये और विधाता ने उनके लिये जो आहार नियत किया था, अपने उस भोज्य पदार्थ को प्राप्त करने के लिये माता विनता को छोड़कर आकाश में उड़ गये।

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदि पर्व के अंतर्गत आस्तीक पर्व में सर्प आदि की उत्पत्ति से सम्बंध रखने वाला सोलहवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः