महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 145 श्लोक 61-64

पंचचत्वारिंशदधिकशततम (145) अध्‍याय: अनुशासन पर्व (दानधर्म पर्व)

Prev.png

महाभारत: अनुशासन पर्व: पंचचत्वारिंशदधिकशततम अध्याय: श्लोक 61-64 का हिन्दी अनुवाद


श्री महेश्वर ने कहा- देवि! शास्त्र लोकधर्मों की उन मर्यादाओं को स्थापित करते हैं, जो सबके हित के लिये निर्मित हुई हैं। जो उन शास्त्रों को प्रमाण मानते हैं, वे दृढ़तापूर्वक उत्तम व्रत का पालन करते देखे जाते हैं।

जो मोह के वशीभूत होकर अधर्म को धर्म कहते हैं, वे व्रतहीन मर्यादा को नष्ट करने वाले पुरुष ब्रह्मराक्षस कहे गये हैं। वे मनुष्य यदि कालयोग से इस संसार में मनुष्य होकर जन्म लेते हैं तो होम और वषट्कार से रहित तथा नराधम होते हैं।

देवि! यह धर्म का समुद्र, धर्मात्माओं के लिये प्रिय और पापात्माओं के लिये अप्रिय है। मैंने तुम्हारे संदेह का निवारण करने के लिये यह सब विस्तारपूर्वक बताया है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः