महाभारत अनुशासनपर्व अध्याय 93 श्लोक 137-145

त्रिनवतितम (93) अध्याय :अनुशासनपर्व (दानधर्म पर्व)

Prev.png

महाभारत: अनुशासनपर्व: त्रिनवतितम अध्याय: श्लोक 137-145 का हिन्दी अनुवाद


'तपोधनो! राजा वृषादर्भि ने इसे भेजा था, किंतु यह मेरे द्वारा मारी गयी। ब्राह्मणों! मैंने सोचा कि अग्नि से उत्पन्न यह दुष्ट पापिनी कृत्या कहीं आप लोगों की हिंसा न कर डाले; इसलिये मैं यहाँ आ गया। आप लोग मुझे इन्द्र समझें। आप लोगों ने जो लोभ का परित्याग किया है, इससे आपको वे अक्षय लोक प्राप्त हुए हैं, जो सम्पूर्ण कामनाओं को देने वाले हैं। अतः ब्राह्मणों! अब आप लोग यहाँ से उठें और शीघ्र उन लोकों में पदार्पण करें।'

भीष्म जी कहते हैं- युधिष्ठिर! इन्द्र की बात सुनकर महर्षियों को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने देवराज से ‘तथास्तु’ कहकर उनकी आज्ञा स्वीकार कर ली। फिर वे सब-के-सब देवेन्द्र के साथ ही स्वर्गलोक चले गये।

इस प्रकार उन महात्माओं ने अत्यन्त भूखे होने पर और बड़े-बड़े लोगों के अनेक प्रकार के भोगों द्वारा लालच देने पर भी उस समय लोभ नहीं किया। इसी से उन्हें स्वर्गलोक की प्राप्ति हुई।

राजन! इसलिये मनुष्य को चाहिये कि वह सभी दशाओं में लोभ का त्याग करे, क्योंकि यह सबसे बड़ा धर्म है। अतः लोभ को अवश्‍य त्याग देना चाहिये। जो मनुष्य जन-समुदाय में इस पवित्र चरित्र का कीर्तन करता है, वह धन एवं मनोवांछित वस्तु का भागी होता है और कभी संकट में नहीं पड़ता है। उसके ऊपर देवता, ऋषि ओर पितर सभी प्रसन्न होते हैं। वह मनुष्य इहलोक में यश, धर्म एवं धन का भागी होता है और मृत्यु के पश्चात उसे स्वर्गलोक सुलभ होता है।


इस प्रकार श्रीमहाभारत अनुशासन पर्व के अन्‍तर्गत दानधर्म पर्व में मृणाल की चोरी का उपाख्यान विषयक तरानबेवाँ अध्‍याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः