छाछ, मट्ठा या तक्र (अंग्रेजी: Buttermilk) एक तरल पदार्थ है, जो दही से बनता है। मूलत: दही को मथनी से मथकर घी निकालने के बाद बचे हुए द्रव को 'छाछ' कहते थे।
- दूध के किण्वन से बने हुए अनेक पेय भी छाछ की श्रेणी में गिने जाते हैं। ये पेय गरम जलवायु वाले देशों (जैसे भारत) में बहुत लोकप्रिय हैं।
आयुर्वेद में छाछ को बहुत उपयोगी माना गया है। आयुर्वेद के एक आचार्य का कथन है-
भोजनान्ते पिबेत् तक्रं, दिनांते च पिबेत् पय:।
निशांते पिबेत् वारि: दोषो जायते कदाचन:।।
भोजन के बाद छाछ, दिनांत यानी शाम को दूध, निशांत यानी सुबह पानी पीने वाले के शरीर में कभी किसी तरह का दोष या रोग नहीं होता। इसलिए भोजन के बाद छाछ पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज