भारत | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- भारत (बहुविकल्पी) |
भारत सम्पूर्ण प्रभुतासंपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य भारत। दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जो 4,000 से अधिक वर्षों से चली आ रही है और जिसने अनेक रीति-रिवाज़ों और परम्पराओं का संगम देखा है।
- परम्पराओं का संगम भारत देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का परिचायक है।
- आज़ादी के बाद 69 वर्षों में भारत ने सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है।
- भारत कृषि में आत्मनिर्भर देश है और औद्योगीकरण में भी विश्व के चुने हुए देशों में भी इसकी गिनती की जाती है।
- भारत उन देशों में से एक है, जो चाँद पर पहुँच चुके हैं और परमाणु शक्ति संपन्न हैं।