भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 218

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-13
शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है, और इन दोनों में अन्तर क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ

   
16.अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव च स्थितम्।
भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च ॥

वह अविभक्त (अविभाज्य) है और फिर भी वह प्राणियों में विभक्त हुआ-सा प्रतीत होता है। यह समझना चाहिए कि वह सब प्राणियों का भरण-पोषण करता है, उनका विनाश करता है और फिर नये सिरे से उन्हें उत्पन्न करता है।डायनोसियस से तुलना कीजिएः ’विभक्त वस्तुओं में अविभक्त’। सब वस्तुएं उसी से निकलती हैं, उसी द्वारा संभाली जाती हैं और फिर वापस उसी में ले जी जाती हैं।

 17.ज्योतिषामपि तज्जोतिस्तमसः परमुच्यते।
ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य विष्ठितम्॥

वह ज्योतियों की भी ज्येाति है। वह अन्धकार से परे कहा जाता है। वह ज्ञान है; ज्ञान का विषय है और ज्ञान का लक्ष्य है- वह सबके हृदय में स्थित है।प्रकाश-स्वरूप परमात्मा सब प्राणियों के हृदय में निवास करता है। इनमें से कई स्थल उपनिषदों के उद्धरण हैं। देखिए श्वेताश्वतर उपनिषद् 3, 8 और 16; ईशापनिषद्, 5; मुण्डकोपनिषद् 13, 1, 7; बृहदारण्यक उपनिषद्, 4, 4, 16।

 
ज्ञान का फल

18.इति क्षेत्रं तथा ज्ञानं ज्ञेयं चोक्तं समासतः।
मद्भक्त एतद्विज्ञाय मद्द्विज्ञाय मद्भावायोपपद्यते॥

इस प्रकार क्षेत्र, ज्ञान और ज्ञान के विषय का संक्षेप में वर्णन कर दिया गया है। जो मेरा भक्त इस बात को समझ लेता है, वह मेरी दशा को प्राप्त होने योग्य बन जाता है।जब भक्त नित्य अन्तर्वासी ब्रह्म को देख लेता है, तब वह दिव्य स्वभावको धारण कर लेता है, जिसकी विशेषताएं स्वतन्त्रता, प्रेम और समानता है। ’’वह मेरी दशा में पहुँच जाता है।’


Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः