भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 203

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-11
भगवान् का दिव्य रूपान्तर
अर्जुन भगवान् के सार्वभौमिक (विश्व) रूप को देखना चाहता है

   
21.अमी हि त्वां सुरसंघा विशन्ति,
केचिद्धीताः प्राञ्जलयो गृणन्ति।
स्वस्तीत्युक्त्वा महर्षिसिद्धसंघाः,
स्तुवन्ति त्वां स्तुतिभिः पुष्कलाभिः॥

उधर वे देवताओं के समूह तेरे अन्दर प्रवेश कर रहे हैं और उनमें से कुछ हाथ जोड़े तेरी स्तुति कर रहे हैं। महर्षियों और सिद्धों के समूह ’स्वस्ति’ (कल्याण हो) कहका अत्यन्त प्रशंसायुक्त मन्त्रों से तेरी स्तुति कर रहे हैं।आध्यात्मिक प्राणियों के समूह उस परमात्मा की स्तुति करते हैं और हर्षावेशमय उपासना में खोए रहते हैं।

22.रुद्रादित्या सववो ये च साध्या
विश्वेअश्विनौ मरुतश्चोष्मपाश्च।
गन्धर्वयक्षासुरसिद्धसंघा
वीक्षन्ते त्वां विस्मिताश्चैव सर्वे॥

रुद्रगण, आदित्यगण, वसुगण और साध्यगण, विश्वेदेवगण और दो अश्विनीकुमार, मरुत् और पितर तथा गन्धर्वों, यक्षों, असुरों और सिद्धों के समूह, सब तेरी ओर देख रहे हैं और देखकर सब चकित हो रहे हैं।

23.रूपं महत्ते बहुवक्त्रनेत्रं,
महाबाहो बहुबाहुरुपादम्।
बहूदरं बहुदंष्ट्राकरालं,
दृष्ट्वा लोकाः प्रव्यथितास्तथाहम्॥

हे महाबाहु, तेरे इस अनेक मुखों और आंखों वाले, अनेक भुजाओ, जांघो और पैरों वाले, अनेक पेट वाले, अनेक बड़े-बड़े़ दांतों के कारण भयानक दीख पड़ने वाले विशाल रूप को देखकर सारे लोक कांप रहे हैं ओर उसी प्रकार मैं कांप रहा हूँ।यह भगवान् की सार्वभौमता तथा सर्वत्रविद्यमानता को ध्वनित करने के लिए की गई काव्योचित अत्युक्ति है।

24. नभःस्पृशं दीप्तमनेकवर्णं,
व्यात्ताननं दीप्तविशालनेत्रम्।
दृष्ट्वा हि त्वां प्रव्यथितान्तरात्मा,
धृति न विन्दामि शमं च विष्णो॥

तेरे इस आकाश को छूने वाले, अनेक रंगों में दमकते हुए, खूब चैड़ा मुंह खोले हुए और बड़ी-बड़ी चमकती आंखों वाले इस रूप को देखकर मेरी आन्तरिकतम आत्मा भय से कांप रही है और हे विष्णु, मुझे न धीरज बंध रहा है और न शान्ति मिल रही है।

25.दंष्ट्राकरालानि च ते मुखानि,
दृष्ट्वैव कालानलसन्निभानि।
दिशो न जाने न लभे च शर्म,
प्रसीद देवेश जगन्निवास॥

जब मैं बड़े-बड़े़ दांतों के कारण डरावने और काल की सर्वग्रासी लपटों के समान तेरे मुखों को देखता हूं, तो मुझे दिशाएं तक सूझनी बन्द हो जाती हैं और किसी प्रकार चैन नहीं पड़ता। हे देवताओं के स्वामी, हे संसार के आश्रय, तू करुणा कर। कालानलः शब्दार्थ है प्रलय की अग्नि।अर्जुन अपने होश-हवाश खो बैठता है। इस भयंकर अनुभव में विस्मय, आतंक और हर्षाेन्माद के तत्त्व विद्यमान हैं।

26. अमी च त्वां धृतराष्ट्रस्य पुत्राः,
सर्वे सहैवावनिपालसंघैः।
भीष्मो द्रोणः सूतपुत्रस्तथासौ,
सहास्मदीयैरपि योधमुख्यैः॥

उधर सब राजाओं के समूहों के साथ वे धृतराष्ट्र के पुत्र और भीष्म, द्रोण और कर्ण, हमारे पक्ष के प्रमुख योद्धाओं के साथ-साथ ही,

27.वक्त्राणि ते त्वरमाणा विशन्ति,
दंष्ट्राकरालानि भयानकानि।
केचिद्विलग्ना दशनान्तरेषु,
संदृश्यन्ते चूर्णितैरुत्तमांगः॥

तेरे उन डरावने मुखों में घुसे जा रहे हैं, जो बड़े-बड़े़ दांतों के कारण बहुत भयंकर हो उठे हैं। कुछ उन दांतों के बीच में फंसे दिखाई पड़ रहे हैं, उनके सिर पिसकर चूर-चूर हो गए हैं।


Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः