भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 105

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-2
सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास

  
70.आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं
समदुमापः प्रविशन्ति यद्वत्।
तद्धत्कामा यं प्रविशन्ति सर्व
स शान्तिमाप्नोति न कामकामी॥

जिसकी इच्छाएं उसके अन्दर ऐसे समा जाती हैं, जैसे जल समुद्र में समा जाता है- जो समुद्र सदा भरता रहने पर भी कभी मर्यादा को नहीं लाघंता- वह शान्ति को प्राप्त करता है; और जो इच्छाओं के पीछे भागता है, उसे शान्ति प्राप्त नहीं होती।

71.विहाय कामान् यः सर्वान्पुमांश्चरति निःस्पृहः ।
निर्ममो निरहंकारः स शान्तिमधिगच्छति ॥

जो मनुष्य सब इच्छाओं को त्याग देता है और लालसा से शून्य होकर कार्य करता है, जिसे किसी वस्तु के साथ ममत्व नहीं होता और जिसमें अंहकार की भावना नहीं होती, उसे शान्ति प्राप्त होती है। उपनिषद् की इस सुविदित उक्ति से तुलना कीजिएः ’’मानवीय मन दो प्रकार का होता है- शुद्ध और अशुद्ध। जो मन अपनी इच्छाओं को पूरा करने में लगा रहता है, वह अशुद्ध होता है, वह शुद्ध होता है। ’’ [1]चरित: कार्य करता है। वह मुक्त रूप से और तत्परतापूर्वक, बिना मापे-तोले अपने-आप को किसी ऐसी वस्तु के लिए खपा देने को तैयार रहता है, जिसे वह अन्तःस्फुरणात्मक रूप से महान् और श्रेष्ठ समझता है।शान्तिम्: शान्ति; पार्थिव अस्तित्व के सब कष्टों की समाप्ति। [2]

72.एषा ब्राह्मी स्थितिः पार्थ नैनां प्राप्य विमुह्यति ।
स्थित्वास्यामन्तकालेअपि ब्रह्मनिर्वाणमृच्छति ॥

हे पार्थ (अर्जुन), यह दिव्य दशा (ब्राह्मी स्थिति) है। जो इसे एक बार प्राप्त कर लेता है वह (फिर) कभी मोह में नहीं पड़ता। इसमें स्थित रहकर मनुष्य अन्त में (मृत्यु के समय) परमात्मा के परम आनन्द (ब्रह्म-निर्वाण) को प्राप्त कर सकता है। ब्राह्मी स्थिति: शाश्वम जीवन। निर्वाणम्, मोक्षम्। शंकराचार्य। निर्गतं वानं गमनं यस्मिन् प्राप्ये ब्रह्मणि तन्निर्वाणम्।- नीलकण्ठ। निर्वाण शब्द का प्रयोग बौद्धदर्शन में पूर्णता की दशा को सूचित करने के लिए किया गया है। धम्मपद में कहा है: स्वास्थ्य सबसे बड़ा लाभ है; सन्तोष सबसे बड़ा धन है; श्रद्धा सबसे बड़ा मित्र है और निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।[3]

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मनो हि द्वैविधं प्रोक्तं शुद्धं चाशुद्धमेव च। अशुद्ध कामसंकल्पं शुद्धं कामविवर्जितम् ॥
  2. सर्वसंसारदुःखो परामत्वलक्षणम्,निर्वाणाख्याम्।- शंकराचार्य।
  3. . 204। साथ ही देखिए महाभारत, 14, 543: विहाय सवसंकल्पान् बुद्धह्य शारीरमानसान्। स वै निर्वाणमाप्नोति निरिन्धन इवानलः ॥

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः