नृसिंह अवतार हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से चतुर्थ अवतार हैं, जो वैशाख में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अवतरित हुए।
- भगवान विष्णु समय-समय पर धर्म और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। शास्त्रों में इनके दशवतार बताये गये हैं। इनमें एक अवतार है- 'नृसिंह अवतार'।
- यह अवतार भगवान ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए धारण किया था।
- इस अवतार में नृसिंह रूप में भगवान विष्णु ने हिरण्यकशिपु का वध किया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|