नहीं मिलन में तृप्ति -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

प्रेम तत्त्व एवं गोपी प्रेम का महत्त्व

Prev.png
राग भीमपलासी - ताल कहरवा


नहीं मिलन में तृप्ति, कभी अमिलन में है न अभाव कभी।
हु‌ए एकरस नित्य प्रेम-सरिता में भावाभाव सभी॥
हर वियोग में हर क्षण में होता यह अतुलनीय अनुभव।
कभी दो नहीं हु‌ए आजतक, कभी न होने हैं सम्भव॥
नित्य एक हैं, नित्य मिलन है, है रस-पारावार अनन्त।
मिलन कहाँ कैसा, जब होता कभी न नित्य-मिलन का अन्त॥
मिलनानन्द विलक्षण पैदा कर देता फिर मिलनोन्माद।
दो बन जाते तुरत, प्रतिक्षण बढ़ता मधुमय रस-‌आस्वाद॥
होती नहीं कदापि तृप्ति, बढ़ती रहती रस-प्यास अपार।
यही चाहते-बने रहें दो, बहती रहे सदा रस-धार॥
करते रहें पान रस मधुमय, दुर्लभ, दिव्य नित्य अविराम।
हो न कल्पना भी वियोग की, रहे नित्य संयोग ललाम॥
यों बहती रसमयी मधुर अति संतत प्रेम-नदी पावन।
विप्रलभ संयोग मनोहर तट इसके दो मनभावन॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः