नहीं जानता मैं भगवत्ता -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग कालिंगड़ा - ताल कहरवा


नहीं जानता मैं भगवत्ता, नहीं मुझे प्रभुता का ध्यान।
मेरे तो, बस, एकमात्र हो तुम ही मन-मति जीवन-प्रान॥
रहता सदा तुम्हारे पावन प्रेम-सुधा-रस-निधि में मग्र।
इसी हेतु रहता मैं तुमसे हूँ प्रियतमे! सदा संलग्र॥
सुखी देखता हूँ जब तुमको, मिलता मुझको मोद-महान।
इसी स्वार्थ-रक्षा में रहता, नहीं तनिक तुम पर एहसान॥
स्थान तुम्हारे सदा सुरक्षित, सदा तुम्हारा ही अधिकार।
एकमात्र तुम ही हो स्वामिनि, तुम ही उनकी हो आधार॥
तुमने दिव्य मनोहर अपना देकर प्रेम-सुधा-रस-दान।
ऋणी बनाया मुझे सदा के लिये सहज ही, हे रसखान!॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः