नहीं चाहती तुमसे कुछ भी -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा के प्रेमोद्गार-श्रीकृष्ण के प्रति

Prev.png
तर्ज लावनी - ताल कहरवा


नहीं चाहती तुमसे कुछ भी, नहीं तनिक सुख-‌आशा।
नहीं लोक-परलोक-नाश की चिन्ता, तनिक दुराशा॥
कहीं रहो तुम, कहीं रहूँ मैं, पड़ता तनिक न अन्तर।
तुममें मैं, तुम मुझमें, रहती यह अनुभूति निरन्तर॥
पर यदि तुम चाहो न इसे तो मुझको दूर हटा‌ओ।
कभी न आने दो, फिर चाहे रोज-रोज बुलवा‌ओ॥
मुझे कहीं भी नहीं, जरा भी, को‌ई भी कुछ मतलब।
तुम मेरे हो-मेरे हो, बस, अटल अचल निश्चय अब॥
नहीं छूट सकते तुम प्यारे! अब मुझसे मनहारी!
सहज स्वभाव बँध गये तुम, यह गाँठ घुल गयी भारी॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः