नन्दनन्दन -सुदर्शन सिंह चक्र पृ. 25

नन्दनन्दन -सुदर्शन सिंह 'चक्र'

Prev.png

5. भगवती पूर्णमासी-मधुमंगल


मुधुर-प्रिय ब्राह्मण स्‍वभाव से होते हैं; किंतु इसे तो दूसरे किसी रस में किञ्चित भी आकर्षण नहीं है और मोदक तो बस दृष्टि पड़ना चाहए। इसे किसी से माँगने में अथवा बिना माँगे भोग लगाने में कोई संकोच नहीं। बहुत प्रयत्‍न करके मैं हार चुकी, इसे आहार भी पराया होता है यह बात समझ में ही नहीं आती।

ब्राह्मण-कुमार है; किंतु शिक्षा के प्रति सर्वथा उदासीन। स्नान कर लेता है, यह इसकी कृपा। सन्‍ध्‍या करने कभी नहीं बैठा और सन्‍ध्‍या तो तब करे जब योज्ञोपवीत-संस्‍कार स्‍वीकार करे; किंतु चाहे जब श्रुतियों का सस्‍वर पाठ करने लगेगा। शतरुद्री और पुरुषसूक्त में इसकी समान प्रीति है। काशी के विद्वानों की परिषद में भी चाहे जब पहुँच जाता था और उनकी भी भूलें निर्दिष्‍ट करने लगता था। कोई नहीं जानता कि यह किस नित्‍य लोक से आ गया है और कौन है।

इसकी वाणी में मंगल ही रहता है और जहाँ पहुँचता है, वातावरण को मंगल-मोदमय बनाये रहता है। शोक उदासीनता, चिन्‍ता की छाया भी इसके आस-पास नहीं फटकती।

यह मुझे माँ कहता है; किंतु माँ तो यह नारी-मात्र को कहता है। नन्‍हीं बालिकाएँ चाहे जितनी चिढ़ें, यह दूसरा सम्‍बोधन जानता ही नहीं।

अब इसके ऊर्ध्‍वपुण्‍ड का हम भाई-बहिन क्‍या करते? यह तो इसके भाल का जन्‍मजात भूषण है। काशी के ब्राह्मण इससे चिढ़ते थे; किंतु यह भस्‍म लगाना स्‍वीकार ही नहीं करता और इसे न रुद्राक्षमाला में रुचि है, न तुलसी में। इसे तो स्‍फटिकमाल ही प्रिय है। वाराणसी में इसे लेकर हमें बहुत विरोध सहना पड़ा; किंतु यह तो किसी की सुनता नहीं।

वाराणसी के विद्वान ब्राह्मणों ने निगम की-वेदों की जब उपेक्षा कर दी और आगम अभिचार उन्‍हें प्रिय हो गये, तब भाई के लिए विश्‍वनाथ के सान्निध्‍य में रहना अशक्‍य हो गया। उन्‍होंने काशी छोड़ते समय कहा था- 'इन भोगपरायण अभिचार-जीवी लोगों को भगवान शशांकशेखर भी अधिक दिनों तक संरक्षण नहीं देंगे। यद्यपि ये भूतनाथ प्रेत-पिशाचों को भी आश्रय देते है; किंतु इनका यह अविमुक्त क्षेत्र अधिक दिनों तक अभिचारों से अपवित्र होता नहीं रह सकता। श्रीहरि का चक्र इसे अवश्‍य अपनी अग्निज्‍वाला से परिशुद्ध करेगा।'

Next.png

संबंधित लेख

नन्दनन्दन
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
1. मंगलाचरण
2. अपनी बात 1
3. प्रस्तावना 4
4. महर्षि शाण्डिल्‍य-कुल परिचय 13
5. भगवती पूर्णमासी-मधुमंगल 24
6. माता रोहिणी-दाऊ का जन्‍म 31
7. चंद्रदेव-बाबा-मैया का परिचय 40
8. भगवान भास्‍कर-श्रीराधा-जन्‍म 44
9. मैया यशोदा-सीमन्‍तन 47
10. नन्‍द बाबा-श्रीकृष्‍ण-जन्‍म 53
11. धात्री मुखरा-जन्‍मोत्‍सव 58
12. बुआ नन्दिनी-षष्‍ठी महोत्‍सव 63
13. सनकादि कुमार-पूतना-मोक्ष 69
14. तुंगी तायी-दुग्‍ध–पान 80
15. शुक्राचार्य–श्रीधर विप्र 86
16. महर्षि लोमश–शकट-भञ्‍जन 90
17. श्रीगर्गाचार्य–नामकरण 99
18. पीवरी तायी–भूम्‍युपवेश 106
19. नाना सुमुख–अन्नप्राशन 111
20. कुबला चाची–शैशव 118
21. काकभुशुण्डि–क्रीड़ा 125
22. महर्षि दुर्वासा–तृणावर्त त्राण 132
23. महर्षि मार्कण्‍डेय–वर्षगाँठ 137
24. अतुला चाची-चिर-चपल 141
25. बुआ सुनन्‍दा-मृद-भक्षण 155
26. फल-विक्रयिणी 161
27. वृषभानु बाबा-सगाई 167
28. विप्रर्षि कण्‍व 171
29. अभिनन्‍द ताऊ-सेवा-सम्‍मान 179
30. मल्लिका मौसी-सर्वप्रिय 183
31. अश्विनी कुमार-कर्ण-वेध 191
32. मधुमंगल-माखन चोरी 196
33. शारदा-उपालम्‍भ 204
34. उर्वशी-ऊखल-बन्‍धन 210
35. यमलार्जुन 220
36. चाचा सन्नन्द-दामोदर-मुक्ति 226
37. कुबेर-बाल-क्रीड़ा 231
38. दाऊ-वृक्रोपद्रव 235
39. उपनन्द ताऊ-गोकुल-त्‍याग का प्रस्‍ताव 238
40. नन्‍दन चाचा-वृन्‍दावन की ओर 243
41. विश्वकर्मा-नन्‍दगाँव 253
42. ऋषभ-नये सखा 257
43. कीर्त्ति मैया-प्रथम परिचय 261
44. माधुरी दासी-पनघट 267
45. लक्ष्‍मी-गोदोहन 274
46. साधु-सेवक-वत्‍स-चारण 280
47. तुम्बरू-वेणु-वादन 287
48. ब्रह्मर्षि वशिष्ठ-वत्सोद्धार 294
49. महर्षि जाजलि-बकोद्धार 299
50. विशाखा-परिचय 305
51. रंगदेवी-तुलसी-पूजन 309
52. देवी दुर्गा-व्‍योम-वध 315
53. यमराज-अघोद्धार 322
54. कालिन्‍दी-वन-भोजन 331
55. ब्रह्मा-विधि-व्‍यामोह 337
56. गणेश-गोचारण 348
57. सुबल-दधि-दान 357
58. विशाल-सखा समूह 364
59. गरुड़-कालिय-दमन 368
60. देवर्षि नारद-धेनुक-ध्वंस 379
61. देवगुरु बृहस्पति-प्रलम्ब-परित्राण 384
62. शनैश्चर-ढुण्ढा की होली 388
63. महर्षि अंगिरा-दावाग्नि-पान 393
64. बहिन अजया-गोवर्धन-पूजन 404
65. महर्षि पुलत्स्य-गोवर्धन-धारण 410
66. देवराज इन्द्र-गोविन्दाभिषेक 416
67. पाटली नानी-शंका-सगाई 421
68. जलाधिप वरुण-दिव्य-दर्शन 425
69. भगवती कात्यायनी-चीर-हरण 430
70. बुध-विप्र-पत्नियाँ 436
71. श्रीकृष्ण-श्रीराधा विवाह 443
72. कामदेव-रासका प्रारम्भ 447
73. चंद्रावली-रास में मान-भंग 454
74. भगवान शिव-महारास 462
75. दानवेन्द्र मय-अजगर उद्धार 466
76. राहु-शंखचूड़-वध 471
77. सुदेवी-प्रमुख सखियों का परिचय 475
78. मंगल-अरिष्ट- संहार 477
79. गायत्री-केशी-क्रंदन 481
80. ग्रामदेव-अक्रूर आये 486
81. अक्रूर-अदभुत दर्शन 492
82. विप्रपत्नी ऋतम्भरा-बाबा लौटे 495
83. ललिता-वियोग-दर्शन 499
84. भास्वरा भाभी-माँ रोहिणी मथुरा को 503
85. उद्धव 507
86. वृन्दादेवी-दाऊ आये 515
87. महाभानु बाबा-कुरुक्षेत्र से लौटे 519
88. मंगला दासी-द्वितीय ग्रहण-यात्रा 523
89. श्रीराधा 527
90. भद्रसेन 532
91. राजर्षि परीक्षित-उपसंहार 543
92. अंतिम पृष्ठ 546

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः