द्वितीया

द्वितीया यह चन्द्रमा की दूसरी तिथि और कला है। इस कला का अमृत कृष्ण पक्ष में स्वयं भगवान सूर्य पीकर स्वयं को ऊर्जावान रखते हैं और शुक्ल पक्ष में पुनः चन्द्रमा को लौटा देते हैं।

  • इसे पालि में 'दुतीया', प्राकृत भाषा (अर्धमागधी) में 'बीया' या 'दुइया', अपभ्रंश में 'बीजा', हिन्दी में 'बीज', 'दूज', 'दौज' कहते हैं।
  • द्वितीया तिथि के स्वामी 'ब्रह्मा' हैं। इसका विशेष नाम 'सुमंगला' है। यह भद्रा संज्ञक तिथि है। भाद्रपद में यह शून्य संज्ञक होती है।
  • बुधवार के दिन दोनों पक्षों की द्वितीया में विशेष सामर्थ आ जाती है और यह सिद्धिदा हो जाती है, इसमें किये गये सभी कार्य शुभ और सफल होते हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः