ज्ञानेश्वरी पृ. 267

श्रीज्ञानेश्वरी -संत ज्ञानेश्वर

Prev.png

अध्याय-9
राज विद्याराज गुह्ययोग

अर्जुन की यह बात सुनकर श्रीकृष्ण को यह भान हो गया कि अब इसे इस विषय का चस्का पड़ गया है और ज्ञान-सुख से इसका अन्तःकरण डोलने लग गया है। अतः श्रीकृष्ण ने कहा-“शाबाश! पार्थ, तुमने यह बहुत अच्छी बात कही और नहीं तो यदि यथार्थ दृष्टि से देखा जाय तो इस विषय के निरूपण का यह कोई उचित प्रसंग नहीं था; परन्तु मेरे हृदय में तुम्हारे लिये जो आदर-भाव रहता है, वही मुझे कुछ कहने में प्रवृत्त करता है।”

यह सुनकर अर्जुन ने कहा-“हे देव! आप यह कैसी बातें कहते हैं? यदि चक्रवाक पक्षी न हो तो क्या चन्द्रिका नहीं छिटकती? जगत् को शीतल करना क्या चन्द्रिका का सहज स्वभाव नहीं है? जैसे चक्रवाक पक्षी अपने अनुराग के कारण चोंच खोलकर चन्द्रमा की तरफ देखता है, वैसे ही हे देव! हे कृपासिन्धु!! मैं भी आपसे थोड़ी-सी प्रार्थना करता हूँ; परन्तु महाराज! आप तो कृपा के प्रत्यक्ष सागर ही हैं। मेघ अपनी सामर्थ्य से ही संसार की पीड़ा हरता है और नहीं तो यदि मेघ से होने वाली वर्षा का विचार किया जाय तो उसके समक्ष चातक की प्यास कितनी अल्प ठहरती है! परन्तु जैसे अंजलिभर जल के लिये भी गंगा तट पर जाने की आवश्यकता होती है, वैसे ही मेरी इच्छा चाहे थोड़ी हो और चाहे बहुत, पर हे देव! आपको सब बातें विस्तारपूर्वक ही बतानी चाहिये।” यह सुनकर देव ने कहा-“अच्छा, अब इन बातों को जाने दो। मुझे जो तुष्टि मिली है, उसके कारण अब तुम्हारे मुख से निःसरित स्तुति सहन करने के लिये अवकाश ही नहीं रह गया। तुम मेरी बातें सच्चे मन से सुन रहे हो और यही बात मेरे वक्तृत्व के लिये उत्साह बढ़ाने वाली हो रही है।” इस प्रकार की बातें कहकर श्रीहरि ने अपनी वक्तृता को आगे बढ़ाया।[1]

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (197-238)

संबंधित लेख

श्रीज्ञानेश्वरी -संत ज्ञानेश्वर
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
पहला अर्जुन विषाद योग 1
दूसरा सांख्य योग 28
तीसरा कर्म योग 72
चौथा ज्ञान कर्म संन्यास योग 99
पाँचवाँ कर्म संन्यास योग 124
छठा आत्म-संयम योग 144
सातवाँ ज्ञान-विज्ञान योग 189
आठवाँ अक्षर ब्रह्म योग 215
नवाँ राज विद्याराज गुह्य योग 242
दसवाँ विभूति योग 296
ग्यारहवाँ विश्व रूप दर्शन योग 330
बारहवाँ भक्ति योग 400
तेरहवाँ क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विभाग योग 422
चौदहवाँ गुणत्रय विभाग योग 515
पंद्रहवाँ पुरुषोत्तम योग 552
सोलहवाँ दैवासुर सम्पद्वि भाग योग 604
सत्रहवाँ श्रद्धात्रय विभाग योग 646
अठारहवाँ मोक्ष संन्यास योग 681

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः