जो चाहो तुम, जैसे चाहो -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
राग गूजरी - तीन ताल


जो चाहो तुम, जैसे चाहो, करो वही तुम, उसी प्रकार।
बरतो नित निर्बाध सदा तुम मुझको अपने मन-‌अनुसार॥
मुझे नहीं हो कभी, किसी भी, तनिक दुःख-सुख का कुछ भान।
सदा परम सुख मिले तुम्हारे मन की सारी होती जान॥
भला-बुरा सब भला सदा ही; जो तुम सोचो, करो विधान।
वही उच्चतम, मधुर-मनोहर, हितकर परम तुम्हारा दान॥
कभी न मन में उठे, किसी भी भाँति, कहीं, कैसी भी चाह।
उठे कदाचित्‌ तो प्रभु उसे न करना पूरी, कर परवाह॥
प्यारे! यही प्रार्थना मेरी, यही नित्य चरणों में माँग-
मिटे सभी ’मैं-मेरा’, बढ़ता रहे सतत अनन्य अनुराग॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः