गीता 18:36-37

गीता अध्याय-18 श्लोक-36, 37 / Gita Chapter-18 Verse-36, 37

प्रसंग-


इस प्रकार सात्त्विकी बुद्धि और धृति का ग्रहण तथा राजसी-तामसी का त्याग कराने के लिये बुद्धि और धृति के सात्त्विक आदि तीन-तीन भेद क्रम से बतलाकर अब, जिसके लिये मनुष्य समस्त कर्म करता है उस सुख के भी सात्त्विक, राजस और तामस- इस प्रकार तीन भेद क्रम से बतलाना आरम्भ करते हुए पहले सात्त्विक सुख के लक्षणों का निरूपण करते हैं-


सुखं त्विदानीं त्रिविधं श्रृणु मे भरतर्षभ ।
अभ्यासाद्रमते यत्र दु:खान्तं च निगच्छति ॥36॥
यत्तदग्रे विषमिव परिणामेऽमृतोपमम् ।
तत्सुखं सात्त्विकं प्रोक्तमात्मबुद्धिप्रसादजम् ॥37॥



हे भरत श्रेष्ठ! अब तीन प्रकार के सुख को भी तू मुझसे सुन। जिस सुख में साधक मनुष्य भजन, ध्यान और सेवादि के अभ्यास से रमण करता है और जिससे दुखों के अन्त को प्राप्त हो जाता है- ॥36॥
जो ऐसा सुख है, वह आरम्भकाल में यद्यपि विष के तुल्य प्रतीत होता है, परंतु परिणाम में अमृत के तुल्य है; इसलिये वह परमात्मविषयक बुद्धि के प्रसाद से उत्पन्न होने वाला सुख सात्त्विक कहा गया है ॥37॥

Now hear from Me the threefold joy too. That is which the striver finds enjoyments through practice of adoration, meditation and service to God etc., and whereby he reaches the end of sorrow,—such a joy, though appearing as poison in the beginning, tastes like nectar in the end; hence that joy, born as it is of the placidity of mind brought about by meditation on God, has been declared as happiness in the mode of goodness. (36-37)


इदानीम् = अब ; सुखम् = सुख ; तु = भी (तूं) ; त्रिविधम् = तीन प्रकार का (साधक पुरुष) ; अभ्यासात् = भजन ध्यान और सेवादि के अभ्यास से ; रमते = रमण करता है ; मे = मेरे से ; श्रृणु = सुन ; भरतर्षभ = हे भरतश्रेष्ठ ; यत्र = जिस सुखमें ; च = और ; दु:खान्तम् = दु:खों के अन्त को ; निगच्छति = प्राप्त होता है ;
तत् = वह (सुख) ; अग्रे = प्रथम साधन के आरम्भ काल में (यद्यपि) ; विषम् = विषके ; इव = सद्य्श भासता है (परन्तु) ; परिणामे = परिणाम में सुखम् = सुख है ; तत् = वह; अमृतोपमम् = अमृत के तुल्य है ; अत: = इसलिये ; यत् = जो ; आत्मबुद्धि प्रसादजम् = भगवत् विषयक बृद्धि के प्रसाद से उत्पन्न हुआ ; सात्त्वकिम् = सात्त्विक ; प्रोक्तम् = कहा गया है ;



अध्याय अठारह श्लोक संख्या
Verses- Chapter-18

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 | 32 | 33 | 34 | 35 | 36, 37 | 38 | 39 | 40 | 41 | 42 | 43 | 44 | 45 | 46 | 47 | 48 | 49 | 50 | 51, 52, 53 | 54 | 55 | 56 | 57 | 58 | 59 | 60 | 61 | 62 | 63 | 64 | 65 | 66 | 67 | 68 | 69 | 70 | 71 | 72 | 73 | 74 | 75 | 76 | 77 | 78

अध्याय / Chapter:
एक (1) | दो (2) | तीन (3) | चार (4) | पाँच (5) | छ: (6) | सात (7) | आठ (8) | नौ (9) | दस (10) | ग्यारह (11) | बारह (12) | तेरह (13) | चौदह (14) | पन्द्रह (15) | सोलह (16) | सत्रह (17) | अठारह (18)

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः