गीता माता -महात्मा गांधी पृ. 71

गीता माता -महात्मा गांधी

Prev.png
अनासक्तियोग
दूसरा अध्याय
सांख्‍ययोग


आश्‍चर्यवत्‍पश्‍यति कश्चिदेन-
माश्‍चर्यवद्वदति तथैव चान्‍य:।
आश्‍चर्यवच्‍चैनमन्‍य: श्रृणोति
श्रुत्‍वाप्‍येनं वेद न चैव कश्चित्।।29।।

कोई इसे आश्‍चर्य समान देखता है और कोई इसे आश्‍चर्य- समान वर्णन करता है और कोई इसे आश्‍चर्य समान वर्णन किया हुआ सुनता है, परंतु सुनने पर भी कोई इसे जानता नहीं है। 29

देही नित्‍यमवध्‍योऽयं देहे सर्वस्‍य भारत।
तस्‍मात्‍सर्वाणि भूतानि न त्‍वं शोचितुमर्हसि।।30।।

हे भारत! सबकी देह में विद्यमान यह देहधारी आत्मा नित्‍य अवध्‍य है, इसलिए भूतमात्र के विषय में तुझे शोक करना उचित नहीं है।

टिप्‍पणी- यहाँ तक श्रीकृष्‍ण ने बुद्धि-प्रयोग से आत्‍मा का नित्‍यत्व और देह का अनित्‍यत्‍व समझाकर बतलाया कि यदि किसी स्थिति में देह का नाश करना उचित समझा जाय तो स्‍वजन-परिजन का भेद करके कौरव सगे हैं, इसलिए उन्‍हें कैसे मारा जाय, यह विचार मोहजन्‍य है। अब अर्जुन को बतलाते हैं कि क्षत्रिय-धर्म क्‍या है।

स्‍वधर्ममपि चावेक्ष्‍य न विकम्पितुमर्हसि।
धर्म्‍याद्धि युद्धाच्छ्रोयोऽन्‍यत्‍क्षत्रियस्‍य न विद्यते।।31।।

स्‍वधर्म को समझकर भी तुझे हिचकिचाना उचित नहीं, क्‍योंकि धर्मयुद्ध की अपेक्षा क्षत्रिय के लिए और कुछ अधिक श्रेयस्‍कर नहीं हो सकता। 31

यदृच्‍छया चोपपन्‍नं स्‍वर्गद्वारमपावृतम्।
सुखिन: क्षत्रिया: पार्थ लभन्‍ते युद्धमीदृशम्।।32।।

हे पार्थ! यों अपने-आप प्राप्‍त हुआ और मानो स्‍वर्ग का द्वार ही खुल गया हो, ऐसा युद्ध तो भाग्‍यशाली क्षत्रियों को ही मिलता है। 32

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता माता
अध्याय पृष्ठ संख्या
गीता-बोध
पहला अध्याय 1
दूसरा अध्‍याय 3
तीसरा अध्‍याय 6
चौथा अध्‍याय 10
पांचवां अध्‍याय 18
छठा अध्‍याय 20
सातवां अध्‍याय 22
आठवां अध्‍याय 24
नवां अध्‍याय 26
दसवां अध्‍याय 29
ग्‍यारहवां अध्‍याय 30
बारहवां अध्‍याय 32
तेरहवां अध्‍याय 34
चौदहवां अध्‍याय 36
पन्‍द्रहवां अध्‍याय 38
सोलहवां अध्‍याय 40
सत्रहवां अध्‍याय 41
अठारहवां अध्‍याय 42
अनासक्तियोग
प्रस्‍तावना 46
पहला अध्याय 53
दूसरा अध्याय 64
तीसरा अध्याय 82
चौथा अध्याय 93
पांचवां अध्याय 104
छठा अध्याय 112
सातवां अध्याय 123
आठवां अध्याय 131
नवां अध्याय 138
दसवां अध्याय 147
ग्‍यारहवां अध्याय 157
बारहवां अध्याय 169
तेरहवां अध्याय 174
चौहदवां अध्याय 182
पंद्रहवां अध्याय 189
सोलहवां अध्याय 194
सत्रहवां अध्याय 200
अठारहवां अध्याय 207
गीता-प्रवेशिका 226
गीता-पदार्थ-कोश 238
गीता की महिमा
गीता-माता 243
गीता से प्रथम परिचय 245
गीता का अध्ययन 246
गीता-ध्यान 248
गीता पर आस्था 250
गीता का अर्थ 251
गीता कंठ करो 257
नित्य व्यवहार में गीता 258
भगवद्गीता अथवा अनासक्तियोग 262
गीता-जयन्ती 263
गीता और रामायण 264
राष्ट्रीय शालाओं में गीता 266
अहिंसा परमोधर्म: 267
गीता जी 270
अंतिम पृष्ठ 274

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः