गीता माता -महात्मा गांधी पृ. 147

गीता माता -महात्मा गांधी

Prev.png
अनासक्तियोग
दसवां अध्याय
विभूति योग


सातवें, आठवें और नवें अध्‍याय में भक्ति आदि का निरूपण करने के बाद भगवान अपनी अनंत विभूतियों का कुछ दिग्‍दर्शन भक्‍त के लिए कराते हैं।

 
श्रीभगवानुवाच
भूय एव महाबाहो श्रृणु मे परमं वच:।
यत्तेऽहं पीयमाणाय वक्ष्‍यामि हितकाम्‍यया।।1।।

श्रीभगवान बोले-

हे महाबाहो! फिर परम वचन सुन। यह मैं तुझ प्रियजन को तेरे हित के लिए कहूंगा।  


न मे विदु: सुरगणा: प्रभवं न महर्षय:।
अहमादिहिं देवानां महर्षीणां च सर्वश:।।2।।

देव और महर्षि मेरी उत्‍पत्ति को नहीं जानते, क्‍योंकि मैं ही देवों का और म‍हर्षियों का सब प्रकार से आदि कारण हूँ।

 
यो मामजमनादिं वेत्ति लोकमहेश्‍वरम्।
असंमूढ: स मर्त्‍येषु सर्वपापै: प्रमुच्‍यते।।3।।

मृत्‍यु लोक में रहता हुआ जो ज्ञानी लोकों के महेश्‍वर मुझको अजन्‍मा और अनादि रूप में जानता है वह सब पापों से मुक्‍त हो जाता है।

 
बुद्धिर्ज्ञानमसंमोह: क्षमा सत्‍यं दम: शम:।
सुखं दु:खं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च।।4।।
अहिंसा समता तृष्टिस्‍तपो दानं यशोऽयश:।
भवन्ति भावा भूतानां मत्त एवं पृथग्विधा:।।5।।

बुद्धि, ज्ञान, अमूढ़ता, क्षमा, सत्य, इंद्रियनिग्रह, शांति, सुख, दु:ख जन्‍म, मृत्‍यु, भय और अभय, अहिंसा, समता, संतोष, तप, दान, यश, अपयश- इस प्रकार प्राणियों के भिन्‍न-भिन्‍न भाव मुझसे उत्‍पन्‍न होते हैं।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता माता
अध्याय पृष्ठ संख्या
गीता-बोध
पहला अध्याय 1
दूसरा अध्‍याय 3
तीसरा अध्‍याय 6
चौथा अध्‍याय 10
पांचवां अध्‍याय 18
छठा अध्‍याय 20
सातवां अध्‍याय 22
आठवां अध्‍याय 24
नवां अध्‍याय 26
दसवां अध्‍याय 29
ग्‍यारहवां अध्‍याय 30
बारहवां अध्‍याय 32
तेरहवां अध्‍याय 34
चौदहवां अध्‍याय 36
पन्‍द्रहवां अध्‍याय 38
सोलहवां अध्‍याय 40
सत्रहवां अध्‍याय 41
अठारहवां अध्‍याय 42
अनासक्तियोग
प्रस्‍तावना 46
पहला अध्याय 53
दूसरा अध्याय 64
तीसरा अध्याय 82
चौथा अध्याय 93
पांचवां अध्याय 104
छठा अध्याय 112
सातवां अध्याय 123
आठवां अध्याय 131
नवां अध्याय 138
दसवां अध्याय 147
ग्‍यारहवां अध्याय 157
बारहवां अध्याय 169
तेरहवां अध्याय 174
चौहदवां अध्याय 182
पंद्रहवां अध्याय 189
सोलहवां अध्याय 194
सत्रहवां अध्याय 200
अठारहवां अध्याय 207
गीता-प्रवेशिका 226
गीता-पदार्थ-कोश 238
गीता की महिमा
गीता-माता 243
गीता से प्रथम परिचय 245
गीता का अध्ययन 246
गीता-ध्यान 248
गीता पर आस्था 250
गीता का अर्थ 251
गीता कंठ करो 257
नित्य व्यवहार में गीता 258
भगवद्गीता अथवा अनासक्तियोग 262
गीता-जयन्ती 263
गीता और रामायण 264
राष्ट्रीय शालाओं में गीता 266
अहिंसा परमोधर्म: 267
गीता जी 270
अंतिम पृष्ठ 274

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः