गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 43

Prev.png

गीता-प्रबंध -श्री अरविन्द

5.कुरुक्षेत्र


इस संबंध में भी हम वास्विकता को मृदु, मधुर और भ्रामक रूप देकर दिखाना पसंद करते हैं। हम प्रेम और दया के ईश्वर को गढ़ लेते हैं जो हमारी धारणा के अनुसार शुभ, न्याय, सदगुण और सदाचार का देवता, न्यायकर्ता, सद्गुण और सदाचारी है, और बाकी जो कुछ है उसके संबंध में हम झट कह देते हैं कि वह ईश्वर नहीं है न ईश्वर का उससे कुछ वास्ता है, वह किसी शैतान की सृष्टि है जिसे किसी कारणवश ईश्वर ने उसकी दुष्ट इच्छा पूरी करने दी अथवा वह अंधकार के स्वामी अहिर्मन की सृष्टि है जो शिवस्वरूप अहुर्मज्द की मंगलमयी कृति को धूल में मिलाना चाहता है, अथवा यह स्वार्थी और पापी मनुष्य का ही काम है कि उसने इस ईश्वर की मूल निर्दोष सृष्टि को बिगाड़ डाला। मानों प्राणि जगत् में मृत्यु निगलने का विधान मनुष्य का बनाया हुआ हो और यहाँ जो भीषण प्रक्रिया कर रही है जिसके द्वारा प्रकृति सृष्टि करती है, मनुष्य की रची हुई हो।

संसार में कुछ ही धर्म ऐसे हैं जिन्होंने भारत के आर्य-धर्म के समान निःसंकोच यह यह कहने का साहस दिया कि यह रहस्यमय विश्व-शक्ति एक ही भगवत्व है, एक ही त्रिमूर्ति है; यही धर्म यह कह सका है कि जो शक्ति इस जगत् कर्म में व्याप्त है वह केवल परोपकारी दुर्गा ही नहीं बल्कि रक्तरंजित संहार-नृत्य करने वाली, करालवदना काली भी है और ’यह भी माता हैं; इन्हें भी परमेश्वरी जानो और सामर्थ्‍य हो तो इनका पूजन करो।’ यह बड़े मार्के की बात है कि जिस धर्म में ऐसी अचल सत्यनिष्ठा और प्रचंड साहस था वही ऐसी गंभीर और व्यापक आध्यात्मिकता का निर्माण कर सका, जिसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता। क्योंकि सत्य ही वास्तविक आध्यात्मिकता का आधार है और साहस उसकी आत्मा। तस्यै सत्यमायतनम् । इन सब बातों का यह अभिप्राय नहीं कि संग्राम और विनाश ही जीवन का अथ और इति है या सामंजस्य संग्राम से बड़ी चीज नहीं है और प्रेम मृत्यु की अपेक्षा भगवान् का अधिक अभिव्यक्त रूप नहीं है, फूट स्थान एकत्व को, निगलने का स्थान प्रेम को, अहंभाव का स्थान विश्व को, मृत्यु का स्थान अमर जीवन को नहीं देना चाहिये।

भगवान् केवल संहार कर्ता नहीं बल्कि सब प्राणियों के सुहृद् हैं; केवल विश्व के त्रिवेद ही नहीं बल्कि परात्पर पुरुष है; करालवदना काली स्नेहमयी मंगलकारिणी माता भी हैं; कुरुक्षेत्र के स्वामी दिव्य सखा और सारथी हैं; सब प्राणियों के मनमोहन हैं, अवतार श्रीकृष्ण हैं। वे इस संग्राम, संघर्ष और विश्व श्रृंखला में से होकर हमें चाहें जहाँ ले जा रहे हों, इसमें संदेह नहीं कि वे हमें उन सब पहलुओं के परे ले जा रहे हैं जिन पर हम दृढ़ता के साथ आग्रह कर रहे थे। पर कहां, कैसे, किस प्रकार की तत्परता से, किन साधनों से- यह हमें ढूंढ़ने के लिये पहली आवश्यक बात यह है कि हम इस जगत् को जैसा यह है वैसा देखें, और उनकी क्रिया आरंभ में और अब जैसे-जैसे दिखायी देती जाये वैसे-वैसे उसको देखते जायें और उसका ठीक-ठीक मूल्य आंकते जायें, इसके बाद, उनका मार्ग और लक्ष्य स्वयं प्रत्यक्ष हो जायेंगे।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः