गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 204

Prev.png

गीता-प्रबंध -श्री अरविन्द

21.प्रकृति का नियतिवाद


स्वयं गीता ने अर्थात संपूर्ण सत्य को न जानने वाले और खंड सत्यों को मानने वाले तथा अर्थात् समग्र सत्य का समन्वयात्मक ज्ञान रखने वाले योगी में भेद किया है। योगी से जिस शांत और पूर्ण ज्ञान की स्थिति में आरोहण करने के लिये कहा जाता है उसके लिये पहली आवश्यता यह है कि समस्त जीवन को धीरता से उसके समग्र रूप में देखा जाये तथा इसके परस्पर-विरोधी दीखने वाले सत्यों के कारण चित्त में कोई भ्रांति न आने दी जाये। हमारी संमिश्र सत्ता के एक छोर पर प्रकृति के साथ जीव के संबंध का एक ऐसा पहलू है जिसमें जीव एक प्रकार से पूर्ण सवतंत्र है; दूसरे छोर पर दूसरा पहलू है जिसमें एक प्रकार से प्रकृति का कठोर नियम है; इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता का एक आंशिक और दिखावटी, फलतः एक अवास्तविक आभास भी होता है जिसे जीव अपने विकासशील मन के अंदर इन दो विरोधी छोरों के विकृत प्रतिबिंब को ग्रहण करता है। हम स्वतंता के इस आभास को ही न्यूनाधिक भूल के साथ, स्वाधीन इच्छा कहा करते हैं; परंतु गीता पूर्ण मुक्ति और प्रभुत्व को छोड़कर और किसी चीज हो स्वाधीनता या स्वतंत्रता नहीं मानती।


गीता की शिक्षा के पीछे जीव और प्रकृति के विषय में जो दो महान् सिद्धांत हैं उन्हें सदा ध्यान में रखना चाहिये- एक है पुरुष-प्रकृतिविषयक सांख्य का सत्य जिसको गीता ने त्रिविध पुरुषरूपी वेदांत-सत्य के द्वारा संशोधित और परिपूर्ण कर दिया है, दूसरा है द्विविध प्रकृति,सच्ची अध्यात्म-प्रकृति। यही वह कुंजी है जो उन बातों का समन्वय और स्पष्टीकरण करती है, जिन्हें हम परस्पर विरुद्ध और विसंगत जानकर छोड़ देते। वास्तव में हमारे सचेतन जीवन के कई स्तर हैं, और एक स्तर पर जो बात व्यवहारतः सत्य मानी जाती है वह उससे ऊपर के स्तर पर जाते ही सत्य नहीं रह जाती, क्योंकि वहाँ उसका कुछ और ही रूप हो जाता है, क्योंकि वहाँ हम वस्तुओं को अलग-अलग नहीं बल्कि अधिकतर उनकी समग्रता में देखने लगते हैं।

हाल के वैज्ञानिक आविष्कार ने दिखाया है कि मनुष्य, पशु, वृक्ष और खनिज धातुओं तक में प्राणमयी प्रतिक्रियाएं सार रूप से एक-सी होती हैं, इसलिये यदि इनमें से प्रत्येक में एक ही प्रकार की ‘स्नायवीय चेतना’ है (अधिक उपयुक्त शब्द के अभाव में यही कहना होगा) तो, इनके यांत्रिक मनस्तत्त्व की आधारभूमि भी एक-सी होनी चाहिये। फिर भी इनमें से प्रत्येक यदि अपने-आपको अनुभव का मनोमय विवरण दे सके तो एक ही प्रकार की प्रतिक्रियाओं और एक से प्रकृति-तत्त्वों के चार ऐसे विवरण प्राप्त होगें जो एक-दूसरे से सर्वथा भिन्न और बहुत हदतक एक-दूसरे से उलटे होगें, इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे हम सचेतन सत्ता के ऊपर के स्तरों में उठते हैं वैसे-वैसे इनका अर्थ और मूल्य बदलता जाता है और वहाँ इन सबका विचार दूसरी ही दृष्टि से करना होता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः