गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 199

Prev.png

गीता-प्रबंध -श्री अरविन्द

20.समत्व और ज्ञान


उदासीनतारूपी दार्शनिक प्रेरक-भाव को गीता एक प्रारंभिक साधन के तौर पर स्वीकार करती है; परंतु उदासीनता का गीता में जो अंतिम रूप है- उसके लिये यदि इस अपर्याप्त शब्द का किसी तरह से व्यवहार किया भी जाये तो-उसमें दार्शनिक अलगाव का भाव नहीं है। वह ‘उदासीनवत्’ आसीन होना है सही, पर वैसे ही जैसे भगवान् ऊर्ध्व में आसीन हैं, जिन्हें इस जगत् में किसी चीज की जरूरत नहीं, फिर भी जो सतत कर्म करते और सर्वत्र वर्तमान रहकर प्राणियों के प्रयत्न के आश्रय, सहायक और परिचालक होते हैं। यह समता सब प्राणियों के साथ एकत्व पर प्रतिष्ठित है। दार्शनिक समता में जो कमी है वह इससे पूरी होती है; क्योंकि उसकी आत्मा शांति की आत्मा है और प्रेम की आत्मा भी। इस समता में भगवान् के अंदर बिना अपवाद सबके दर्शन होते हैं। यह सब प्राणियों के साथ एकात्मभूत हो जाना है और इसलिये इसमें सबके साथ परम सहानुभूति रहती है।

इस सर्वव्यापक, संपूर्ण आत्मगत सहानुभूति और आध्यात्मिक एकता में सबका अशेषेण (बिना अपवाद) समावेश होता है, जो कुछ अच्छा है, सुन्दर है केवल उसीके साथ नहीं बल्कि इसके अंदर सब कुछ आ जाता है, फिर चाहे वह कितना ही नींच, पतित, पापी या घृणित प्रतीत होता है। केवल द्वेष, क्रोध या अनुदारता के लिये ही नहीं, बल्कि अलगाव, घृणा या किसी प्रकार के श्रेष्ठतारूपी क्षुद्र गर्व के लिये भी इसमें कोई स्थान नहीं है। इस समता में भागसमान, बाह्य मनुष्य के संघर्षरत मन की अज्ञानता के प्रति एक दिव्य करुणा होगी, उस पर समस्त प्रकाश और शक्ति और सुख की वर्षा करने के लिये एक दिव्य संकल्प होगा सही, पर उसके अंदर की आत्मा के प्रति इनसे भी कोई चीज होगी, उसके प्रति श्रद्धा और प्रेम। क्योंकि सबके भीतर से, जैसे साधु महात्माओं के अंदर से वैसे ही चोर, वेश्या और चाण्डाल के अंदर से भी वे ही प्रियतम ताका करते और पुकार कर कहते हैं “यह मैं हूँ।” सब भूतों में जो मुझको प्यार करता है”-दिव्य सार्वत्रिक प्रेम की परम प्रगाढ़ता और गंभीर्य को देने वाली इससे अधिक शक्तिशाली वाणी का प्रयोग संसार के और किस दर्शनशास्त्र या धर्म में हुआ है?

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः