गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 14

Prev.png
गीता-प्रबंध
2.भगवद्गुरु

अतएव, ये सनातन अवतार, मानव-जीवन में सदा वर्तमान रहने वाला यह चैतन्य, मनुष्य में रहने वाले भगवान् ही प्रत्यक्ष प्रकट होकर गीता में मानव-आत्मा से बोल रहे हैं, जब वह जगत् में दुःखमय रहस्य के आमने-सामने खड़ी है। उसको जीवन के आशय का और भागवत कर्म के गुह्य तत्त्व का बोध दे रहे हैं, और दे रहे हैं भागवत ज्ञान और जगदीश्वर के आश्वासक और बलदायक शब्द तथा उसका पथ-प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वह चीज है जिसे भारत की धार्मिक चेतना अपने समीप ले जाने का प्रयत्न करती है, फिर चाहे उसका रूप कुछ भी क्‍यों न हो, चाहे वह रूप मंदिरों में स्थापित प्रतीकात्मक मानव-आकार की मूर्ति हो अथवा अवतारों की उपासना हो या उस एक जगद्गुरु की वाणी को सुनाने वाले गुरु की भक्ति हो। इन सब के द्वारा वह उस आंतरिेक वाणी के प्रति जागृत होने की चेष्टा करती है, उस अरूप के रूप को खोजती है और उस अभिव्यक्ति भागवत शक्ति, प्रेम और ज्ञान के आमने-सामने आ जाती है।

दूसरी बात यह है कि इन मानव श्रीकृष्ण का एक लाक्षणिक, प्रायः प्रतीकात्मक मर्म है, यही महाभारत के महान् कर्म के प्रवर्तक हैं, नायक-रूप से नहीं, बल्कि उसके गुप्त केन्द्र अज्ञात संचालक के रूप से। यह कर्म एक विराट् कर्म है जिसमें मनुष्यों और राष्ट्रों का सारे-का-सारा संसार सम्मिलित है, इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल इस कर्म और इस परिणाम के सहायक होकर ही आये हैं जिससे उनका अपना कोई लाभ नहीं है, उनकी चालों को उलटाने वाले और उनका संहार करने वाले हैं; और कुछ लोग तो यहाँ तक समझते हैं कि इस सारे अनर्थ के मूल श्रीकृष्ण हैं, जो पुरानी व्यवस्था, सुपरिचित जगत् और पुण्य और धर्म की सुरक्षित परंपरा को मिटाये दे रहे हैं; इनमे फिर कुछ लोग ऐसे हैं जिनके द्वारा यह कर्म सिद्ध होने वाला है, श्रीकृष्ण उनके उपदेष्टा और सुहृद् हैं। जहाँ यह कर्म प्राकृतिक दृष्टि से हो रहा है और इस कर्म के करने वालों को उनके शत्रु से पीड़ पहुँचती है और उन्हें उन अग्नि-परीक्षाओं को पार करना पड़ता है जो उनको प्रभृत्व-लाभ करने के लिये तैयार करती हैं वहाँ अवतार अप्रकट हैं अथवा प्रसंग-विशेष पर आवश्यक सांत्वना और सहायता भर के लिये प्रकट होते हैं, किंतु प्रत्‍येक संकट में उनके सहायक हाथों का अनुभव होता है, फिर भी यह अनुभव इतना हल्का है कि इस विराट् कर्म के सभी कर्ता अपने-आपको ही कर्ता मानते हैं और अर्जुन भी, जो उनका अतिप्रिय सखा और उनके हाथ का मुख्य यंत्र या उपकरण है वह भी, यह अनुभव नहीं करता कि ‘मै उपकरण हूं’ और उसे यह बात अंत में स्वीकार करनी पड़ती है कि अब तक ‘मैंने अपने सखा सुहद् भगवान् को सचमुच जाना ही नहीं था।’

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः