गीता कर्म जिज्ञासा 17

देखिए, मनु जी कहते हैं–

उपाध्यायान्दशाचार्यः आचार्याणां शतं पिता।
सहस्रं तु पितृन्माता गौरवेणातिरिच्यते॥[1]

'दस उपाध्यायों से आचार्य और सौ आचार्यों से पिता एवं हज़ार पिताओं से माता का गौरव अधिक है।' इतना होने पर भी यह कथा प्रसिद्ध है कि परशुराम की माता ने कुछ अपराध किया था, इसलिए उसने अपने पिता की आज्ञा से अपनी माता को मार डाला।[2] महाभारत के शांतिपर्व के चिरकारिकोपाख्यान में अनेक साधक–बाधक प्रमाणों सहित इस बात का विस्तृत विवेचन किया गया है कि पिता की आज्ञा से माता का वध करना श्रेयस्कर है या पिता की आज्ञा का भंग करना श्रेयस्कर है।[3]

इससे स्पष्ट माना जाता है कि महाभारत के समय ऐसे सूक्ष्म प्रसंगों की नीतिशास्त्र की दृष्टि से चर्चा करने की पद्धति जारी थी। यह बात छोटों से लेकर बड़ों तक सब लोगों को मालूम है कि पिता की प्रतिज्ञा को सत्य करने के लिए पिता की आज्ञा से रामचन्द्र ने चौदह वर्ष तक वनवास किया, परन्तु माता के सम्बन्ध में जो न्याय ऊपर कहा गया है, वही पिता के सम्बन्ध में भी उपयुक्त होने के समय कभी–कभी आ सकता है। जैसे कि मान लीजिए, कोई लड़का अपने पराक्रम से राजा हो गया और उसका पिता अपराधी होकर इंसाफ के लिए उसके सामने लाया गया। इस अवस्था में वह लड़का क्या करे?–राजा के नाते से अपने अपराधी पिता को दण्ड दे या उसको अपना पिता समझकर छोड़ दे?



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मनुस्मृति, 2.145
  2. महाभारत वनपर्व, 119.14
  3. महाभारत, शांतिपर्व, 295

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः