गीता-प्रवचन -विनोबा पृ. 188

Prev.png
सोलहवां अध्याय
परिशिष्ट-1
दैवी और आसुरी वृत्तियों का झगड़ा
88. पुरुषोत्तम-योग की पूर्व-प्रभाः दैवी संपत्ति

1. गीता के पहले पांच अध्यायों में हमने देखा कि जीवन की कुल योजना क्या है, और हम अपना जन्म सफल कैसे कर सकते हैं। उसके बाद छठे अध्याय से ग्यारहवें अध्याय तक हमने भक्ति का भिन्न-भिन्न प्रकार से विचार किया। ग्यारहवें अध्याय में भक्ति का दर्शन हुआ। बाहरवें में सगुण और निर्गुण भक्ति की तुलना करके भक्त के महान लक्षण देखे। बारहवें अध्याय के अंत तक कर्म और भक्ति, इन दोनों तथ्यों की छानबीन हुई। ज्ञान का तीसरा विभाग रह गया था, उसे हमने तेरहवें, चौदहवें और पंद्रहवें अध्यायों में देख लिया- आत्मा को देह से अलग करना और उसके लिए तीनों गुणों को जीतकर अंत में सर्वत्र प्रभु को देखना। पंद्रहवें अध्याय में जीवन का संपूर्ण शास्त्र देख लिया। पुरुषोत्तम-योग में जीवन की पूर्णता होती है। उसके बाद फिर कुछ बाकी नहीं रहता।

2. कर्म, ज्ञान और भक्ति की पृथक्ता मुझे सहन नहीं होती। कुछ साधकों की ऐसी निष्ठा होती है कि उन्हें केवल कर्म ही सूझता है। कोई भक्ति के स्वतंत्र मार्ग की कल्पना करते हैं और उसी पर सारा जोर देते हैं। कुछ लोगों को झुकाव ज्ञान की ओर होता है। जीवन का अर्थ केवल कर्म, केवल भक्ति, केवल ज्ञान- ऐसा केवल-वाद मुझे मंजूर नहीं। इसके विपरीत कर्म भक्ति, कुछ ज्ञान और कुछ कर्म, इस तरह का उपयोगिता-वाद भी मुझे नहीं जंचता।

पहले कर्म, फिर भक्ति, फिर ज्ञान, इस तरह से क्रम-वाद को भी मैं नहीं स्वीकारता। तीनों वस्तुओं का समन्वय किया जाये, यह सामंजस्य-वाद भी मुझे पंसद नहीं है। मुझे तो यह अनुभव करने की इच्छा होती है कि जो कर्म है वही भक्ति है, वही ज्ञान है। बर्फी के एक टुकड़े की मिठास, उसका आकार और उसका वजन अलग-अलग नहीं है। जिस क्षण हम बर्फी का टुकड़ा मुँह में डालते हैं, उसी क्षण उसका आकार भी हम खा लेते है और उसका वजन भी पचा लेते हैं, और उसकी मिठास भी चख लेते हैं। तीनों बातें मिली-जुली हैं। बर्फी के प्रत्येक कण में आकार, वजन और मधुरता है। यह नहीं कि उसके एक टुकड़े में केवल आकार है, दूसरे में कोरी मिठास है और तीसरे में सिर्फ वजन ही है।

उसी तरह जीवन की प्रत्येक क्रिया में परमार्थ भरा रहना चाहिए- प्रत्येक कृत्य सेवामय, प्रेममय और ज्ञानमय होना चाहिए। जीवन के अंग-प्रत्यंग में कर्म, भक्ति और ज्ञान भरा रहना चाहिए, इसे ‘पुरुषोत्तम-योग’ कहते है। सारे जीवन को केवल परमार्थमय ही बना डालना- यह बात बोलने में तो बड़ी आसान है। परंतु इस कथन में जो भाव है, उसका यदि विचार करने लगें, तो केवल निर्मल सेवा करने के लिए अंतःकरण में शुद्ध ज्ञान-भक्ति की हार्दिकता गृहीत समझकर चलना होगा। इसलिए कर्म, भक्ति और ज्ञान अक्षरक्षः एकरूप हैं, इस परम दशा को ‘पुरुषोत्तम-योग’ कहते हैं। यहाँ जीवन की अंतिम सीमा आ गयी।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रवचन -विनोबा
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
1. प्रास्ताविक आख्यायिका : अर्जुन का विषाद 1
2. सब उपदेश थोड़े में : आत्मज्ञान और समत्वबुद्धि 9
3. कर्मयोग 20
4. कर्मयोग सहकारी साधना : विकर्म 26
5. दुहरी अकर्मावस्था : योग और सन्यास 32
6. चित्तवृत्ति-निरोध 49
7. प्रपत्ति अथवा ईश्वर-शरणता 62
8. प्रयाण-साधना : सातत्ययोग 73
9. मानव-सेवारूप राजविद्या समर्पणयोग 84
10. विभूति-चिंतन 101
11. विश्वरूप–दर्शन 117
12. सगुण–निर्गुण–भक्ति 126
13. आत्मानात्म-विवेक 141
14. गुणोत्कर्ष और गुण-निस्तार 159
15. पूर्णयोग : सर्वत्र पुरूषोत्तम-दर्शन 176
16. परिशिष्ट 1- दैवी और आसुरी वृत्तियों का झगड़ा 188
17. परिशिष्ट 2- साधक का कार्यक्रम 201
18. उपसंहार- फलत्याग की पूर्णता-ईश्वर-प्रसाद 216
19. अंतिम पृष्ठ 263

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः