गर्ग संहिता
द्वारका खण्ड : अध्याय 11
गज और ग्राह बने हुए मन्त्रियों का युद्ध और भगवान विष्णु के द्वारा उनका उद्धार नारदजी कहते हैं- राजन! कुबेर के दोनों मन्त्री ब्राह्मण के शाप से मोहित होकर अत्यन्त दीन-दुखी हो गये। उस यज्ञ में साक्षात भगवान विष्णु पधारे थे। वे अपनी शरण में आये हुए उन दोनों मन्त्रियों से बोले। श्रीभगवान ने कहा- मेरी अर्चना से युक्त इस यज्ञ में तुम दोनों को दु:ख उठाना पड़ा है। ब्राह्मणों की कही हुई बात को टाल देने या अन्यथा करने की शक्ति मुझ में नहीं है। तुम दोनों ग्राह और हाथी हो जाओ। जब कभी तुम दोनों में युद्ध छिड़ जायगा, तब मेरी कृपा से तुम दोनों अपने पूर्ववर्ती स्वरूप को प्राप्त हो जाओगे । नारदजी कहते हैं- राजन ! भगवान विष्णु के यों कहने पर राजाधिराज कुबेर के वे दोनों मन्त्री ग्राह और हाथी हो गये, परंतु उन्हें अपने पूर्वजन्म की बातों का स्मरण बना रहा। घण्टानाद ग्राह हो गया और सैकड़ों वर्षों तक गोमती में रहा। वह बड़ा विकराल, अत्यन्त भयंकर तथा सदा रौद्ररूप धारण किये रहता था। पार्श्वमौलि रैवतक पर्वत के जंगल में चार दॉतों वाला हाथी हुआ। उसके शरीर का रंग काजल के समान काला था। उसके पृष्ठ भाग की ऊचांई सौ धनुष बराबर थी। वंजुल, कुरब, कुन्द, बदर बेंत, बांस, केला, भोजपत्र का पेड़, कचनार, बिजैसार, अर्जुन, मन्दार, बकायन, अशोक, बरगद, आम, चम्पा, चन्दन, कटहल, गूलर, पीपल, खजूर, बिजौरा नींबू, चिरौंजी, आमड़ा, आम्र तथा क्रमुक के वृक्षों से परिमण्डित रैवतक के विशाल वन में वह महागजराज विचरा करता था । एक समय वैशाख मास में वह गजराज पर्वतीय कन्दरा से निकलकर अपने गुणों के साथ चिग्घाड़ता हुआ गोमती-गंगा में स्नान के लिये आया। बहुत देर तक जल में स्नान करके इधर-उधर सूँड़ घुमाते हुए उस गजराज ने अपनी सूँड़ के जल से हाथियों के सभी छोटे-छोटे बच्चों को नहलाया। वह महाबलिष्ठ महान ग्राह भी दैव की प्रेरणा से उसी जल में विद्यमान था। उसने दैव की प्रेरणा से रोष से भरकर उस गजराज का एक पैर पकड़ लिया। वह बलोन्मत्त गजराज को अपने घर में खींच ले गया। फिर हाथी भी उसे खींचकर जल के बाहर ले आया। तत्पश्चात् उसने पुन: हाथी को खींचा। हथिनियां और उसके बच्चे उस गजराज को संकट से उबारने मे असमर्थ थे। इस प्रकार युद्ध करते और परस्पर एक-दूसरे को खींचते हुए उन दोनों के पचपन वर्ष व्यतीत हो गये। सत्पुरुषों के नेत्रों के समक्ष यह घटना घटित हो रही थी। |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रम संख्या | विषय | पृष्ठ संख्या |