क्षुद्र स्वार्थ का नाश करो प्रभु -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
राग भीमपलासी - ताल कहरवा

क्षुद्र स्वार्थ का नाश करो प्रभु! कर दो मनको अभी महान।
’प्राणि मात्रका स्वार्थ, स्वार्थ है मेरा’-इसको ले मन मान॥
’मैं’-की सीमा अखिल विश्वके व्यापक ’मैं’-में मिल जाये।
’सबके हित में ही अपना हित’-यह निश्चय नहिं हिल पाये॥
सब भूतों में तुम्हीं भरे हो, सभी तुम्हारे ही हैं देह।
सबकी पूजामें तव पूजा, सबका नेह तुम्हारा नेह॥
छोटे-बड़े, देव-दानव-मानव, पशु-पक्षी हैं तव रूप।
वृक्ष-पहाड़, नदी-नद-सागर, व्योम-वायु में वही स्वरूप॥
वही पूर्ण हो तुम पृथ्वी में, तुम्हीं अग्रि में छाये हो।
सूर्य-चन्द्र-नक्षत्र-ज्योति में सब में सदा समाये हो॥
तुम्हीं चराचर सकल विश्वमें, सदा तुम्हारा यह परिचय।
सभी दिशा‌ओं, सभी दशा‌ओं, सब देशों में तुम निश्चय॥
सभी रसों में, रूप सभीमें, सभी दृश्य-दर्शन में तुम।
तुम ही द्रष्टस्न बने सदा ही, तुम्हीं देखते तुममें तुम॥
तुम्हीं स्वप्न-जाग्रत-सुषुप्ति में, तुम्हीं तुरीय-रूप प्यारे!।
भूत-भविष्यत्‌‌-वर्तमान का तुम्हीं विचित्र रूप धारे॥
जीवन-मृत्यु, मिलन-बिछुडऩ बन तुमही सबमें आते हो।
लाभ-हानि, मानापमान में अपना रूप छिपाते हो॥
सदा सभीमें तुम्हें देखकर सबका सदा करूँ समान।
नाथ! कृपा कर मुझे आज ही दे दो यह सुन्दर वरदान॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः