कोलेघाट

कोलेघाट
Kk-blank.jpg
विवरण 'कोलेघाट' ब्रजमण्डल के प्रसिद्ध द्वादश वनों में से एक महावन में अवस्थित है। यह स्थान भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों में से एक है।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला मथुरा
प्रसिद्धि कृष्ण लीला स्थल
संबंधित लेख ब्रज, मथुरा, गोकुल, महावन, कृष्ण, नंद, यशोदा, यमुना
अन्य जानकारी कोले घाट में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से सम्बंधित कई स्थान हैं। कोले घाट के तट पर 'उथलेश्वर' और 'पाण्डेश्वर महादेव जी' के दर्शन हैं।

कोलेघाट भगवान श्रीकृष्ण से सम्बंधित प्रसिद्ध स्थान है, जो महावन में स्थित है। 'ब्रह्माण्ड घाट' से यमुना पार मथुरा की ओर कोलेघाट विराजमान है।

  • श्री वसुदेव जी नवजात कृष्ण को लेकर इसी स्थान से यमुना पार होकर गोकुल नन्दभवन में पहुँचे थे।
  • जिस समय वसुदेव जी यमुना पार करते समय बीच में उपस्थित हुए, उस समय यमुना श्रीकृष्ण के चरणों को स्पर्श करने के लिए बढ़ने लगी। वसुदेव जी कृष्ण को ऊपर उठाने लगे। जब वसुदेव जी के गले तक पानी पहुँचा तो वे बालक की रक्षा करने की चिन्ता से घबड़ाकर कहने लगे इसे 'को लेवे' अर्थात 'इसे कौन लेकर बचाये'। इसलिए वज्रनाभ ने यमुना के इस घाट का नाम कोलेघाट रखा।
  • यमुना के स्तर को बढ़ते देखकर बालकृष्ण ने पीछे से अपने पैरों को यमुना के 'कोल' में (गोदी में) स्पर्श करा दिया। यमुना कृष्ण के चरणों का स्पर्श पाकर झट नीचे उतर गईं। पीछे से वहाँ टापू हो गया और वहाँ कोलेगाँव बस गया।
  • कोले घाट के तट पर 'उथलेश्वर' और 'पाण्डेश्वर महादेव जी' के दर्शन हैं।
  • दाऊजी से पांच कोस उत्तर की ओर देवस्पति गोप का निवास स्थान देवनगर है। वहाँ 'रामसागरकुण्ड', प्राचीन बृहद कदम्ब वृक्ष और देवस्पति गोप के पूजन की गोवर्धन शिला दर्शनीय है। दाऊजी के पास ही हातौरा ग्राम है, वहाँ नन्दराय जी की बैठक है।


Seealso.jpg इन्हें भी देखें: महावन

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः