कैलास

कैलास पर्वत


Disamb2.jpg कैलास एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कैलास (बहुविकल्पी)

कैलास हिमालय का एक शिखर है, जो तिब्बत में मानसरोवर से 25 मील की दूरी पर उत्तर में, दर्चिन से आगे और नीति गुफा से पूर्व में स्थित है।

  • पौराणिक उल्लेखानुसार यह मानसरोवर के निकट स्थित, प्राचीन भारतीय साहित्य में वर्णित प्रसिद्ध पर्वत है, जिस पर महादेव शिव और पार्वती का निवास माना जाता है।
  • कैलास पर्वत के विषय में अति प्राचीन काल से ही हमारे साहित्य में उल्लेख मिलते हैं। वाल्मीकि रामायण, किष्किन्धा काण्ड[1] में सुग्रीव ने शतवल वानर की सेना को उत्तर दिशा की ओर भेजते हुए उस दिशा के स्थानों में 'कैलास' का भी उल्लेख किया है-
"तत्तु शीघ्रमतिक्रम्य कान्तारं रोमहूर्गणम-कैलासं पांडुरं प्राप्य दृष्टा सूर्य भविष्यथ"।[2]

अर्थात् "उस भयानक वन को पार करने के पश्चात् श्वेत[3] कैलास पर्वत को देखकर तुम प्रसन्न हो जाओगे।"



टीका टिप्पणी और संदर्भ

महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 40 |

  1. किष्किन्धा काण्ड 43
  2. किष्किन्धा काण्ड 43, 20
  3. हिममंडित

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः