कैकेय | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कैकेय (बहुविकल्पी) |
केकय रामायण तथा परवर्ती काल में पंजाब का एक जनपद था। इसे 'कैकेय', 'कैकस' या 'कैकेयस' के नाम से भी जाना जाता था। केकय देश का उल्लेख रामायण में भी आता है। राजा दशरथ की सबसे छोटी रानी कैकेयी और उसकी दासी मंथरा केकय देश की ही थी। केकय गंधार और विपाशा या व्यास नदी के बीच का प्रदेश था।